Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आसोपा हॉस्पिटल 34 वर्षों से गरीब मरीजों की सेवा में अग्रणी : डॉ ज्योति आसोपा

Pragya News 24

Wed, Mar 26, 2025
Post views : 121

आगरा। आसोपा हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर के 34 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ ज्योति आसोपा ने बताया कि आसोपा हॉस्पिटल स्व. प्रोफेसर हरी शंकरआसोपा और उनकी पत्नी विमला आसोपा द्वारा निर्मित कराया गया था जो गरीबों की सेवा में हमेशा आगे रहते थे। उन्होंने बताया कि प्रति माह कैम्प लगाकर मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। कैम्प में लगभग 50 मरीजों को निशुल्क देखा जाएगा जिसके लिए किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी।

हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. ज्योति आसोपा ने बताया कि यह हॉस्पिटल कोई कॉरपोरेट हॉस्पिटल नहीं हैं। यह विशुद्ध रूप से एक सेवा करने वाला हॉपिटल है जो डॉ. हरिशंकर आसोपा के बनाए हुए सिद्धांतों को पूरा कर रहा है। उन्होंने बताया कि 1971 में उनका शोध इंटरनेशनल सर्जरी जर्नल में प्रकाशित हुआ था। यह प्रक्रिया जिसे आसोपा प्रक्रिया के नाम से जाना जाता है। पूरे विश्व में यूरोलॉजिस्ट, बाल रोग विशेषज्ञ, प्लास्टिक एवं सामान्य सर्जन द्वारा की जाने लगी हैं। आसोपा हॉस्पिटल अपने विश्वस्तरीय सेवाओं के लिए विख्यात है। डायरेक्टर डॉ पुनीता आसोपा ने बताया कि वर्तमान में हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की एक प्रशिक्षित टीम डॉ ज्योति आसोपा के संचालन में काम करती है जो खुद न्यूयॉर्क मेडिकल कॉलेज, न्यूयॉर्क अमेरिका से एम.डी. है। यह हॉस्पिटल गरीब मरीजों की सेवा करने में सबसे अग्रणी रहता है। इस मौके पर डॉ ज्योति आसोपा (डायरेक्टर), डॉ पुनीता आसोपा डायरेक्टर, डॉ ए के खन्ना (फिजिशियन), डॉ जी जी सिंघल (सर्जन), डॉ रमन मरचंद( सर्जन )डॉ. शालिनी मुंजाल (गाइनेकोलॉजिस्ट), डॉ एल के गर्ग (बाल रोग विशेषज्ञ), पी के श्रीवास्तव (मैनेजर) आदि अन्य उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन