Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जन सुविधा शिविर : जवाहर सिंह इंटर कॉलेज में जन सुविधा कैंप, पेंशन व आयुष्मान कार्ड के लिए हुए आवेदन

खंदोली। जवाहर सिंह इंटर कॉलेज, खंदोली में प्रधान राजू चौधरी की अध्यक्षता में जन सुविधा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सीटू चौहान की टीम ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पात्र लोगों के आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई।

कैंप के दौरान आयुष्मान भारत कार्ड, श्रमिक (लेबर) कार्ड, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर ही अपने दस्तावेज जमा कर योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया। शिविर में दर्जनों आयुष्मान कार्ड एवं श्रमिक कार्ड बनाए गए, वहीं पेंशन योजनाओं से संबंधित कई आवेदन भी प्राप्त हुए।

स्थानीय लोगों ने कैंप की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जन सुविधा शिविर पहले कभी नहीं लगे। उनका कहना था कि ऐसे शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

कैंप के सफल संचालन में कैंप प्रभारी अभिषेक सिंह एवं बसंत यादव की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन से जुड़े लोगों का कहना है कि लगातार लगाए जा रहे जन सुविधा शिविरों से आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और लोगों का विश्वास भी बढ़ रहा है।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन