Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

“महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट” : चौकों-छक्कों की गूंज के बीच सुल्तानपुरा क्लब बना महाराज अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट का चैम्पियन, रंगों संग सजा विजय उत्सव

Pragya News 24

Thu, Feb 26, 2026
Post views : 97

आगरा। अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित “महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट” का भव्य समापन दयालबाग स्थित स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट ग्राउंड पर रोमांचक मुकाबलों और होली के रंगों के साथ संपन्न हुआ। पूरे टूर्नामेंट में युवाओं की ऊर्जा, खेल भावना और टीम वर्क का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।

सोमवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल में महानगर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 107 रन बनाए। जवाब में सुल्तानपुरा टीम ने मात्र 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 109 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबला खंदारी टाइगर और सुल्तानपुरा क्लब के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर खंदारी टाइगर ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुल्तानपुरा क्लब ने 14.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 131 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की और चैम्पियन बना। फाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशांत मित्तल को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया।

टूर्नामेंट के विभिन्न मुकाबलों में पियूष, तनिष्क, दीप, रचित, तुषार अग्रवाल और प्रशांत मित्तल मैन ऑफ द मैच रहे। रचित (सुल्तानपुरा टीम) को “मैन ऑफ द सीरीज” का खिताब मिला। खंदारी टीम के तनिष्क को “बेस्ट बैट्समैन” तथा शिवा को “बेस्ट बॉलर” घोषित किया गया।

मुख्य अतिथि राकेश गर्ग, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम, सुरेश चंद्र गर्ग एवं संस्थापक विनोद अग्रवाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर राकेश गर्ग ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम है तथा ऐसे आयोजन समाज में एकता और उत्साह का संदेश देते हैं।

मुकाबले के उपरांत खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने मैदान में ही होली के रंग उड़ाकर ढोल की थाप पर सामूहिक रूप से जीत का जश्न मनाया।

अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि खेल और मिलन के बाद सेवा संकल्प की ओर बढ़ते हुए 23 मार्ग विशाल निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन संगठन द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर महामंत्री अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, संयोजक अंशुल बंसल, मयंक अग्रवाल, विकास बंसल, मयंक गर्ग, मोहित अग्रवाल, प्रदीप गोयल, कुणाल अग्रवाल सहित समन्वय समिति के विभु सिंघल, दीपक अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, संदीप गोयल, रमाशंकर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन