Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के रंगोत्सव में बिखरे होली के रंग : होली उत्सव के साथ हुआ अग्र पिता का सम्मान,चंदन लगाकर एक दूसरे को दीं शुभकामनाएं

Pragya News 24

Mon, Mar 9, 2026
Post views : 157

आगरा। होली के रंग बिरंगे गुलाल और फूलों की महक से सजा रंगोत्सव। जहां उत्साह और उमंग के साथ श्रीहरि की भक्ति भी थी। अग्रधाम सेवा सदन, सेवला में आयोजित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के होली मिलन समारोह (रंगोत्सव) का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, कामता प्रसाद अग्रवाल, राजेश मित्तल, छोटेलाल बंसल, रीतेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व गुलाल उड़ाकर किया। कार्यक्रम में समस्त जनपद के लगभग दो हजार सदस्यों ने भाग लिया।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने सभी सदस्यों को चंदन लगाकर होली शुभकामनाएं देते हुए बताया कि समाज के निर्धन परिवारों को शिक्षा व स्वास्थ्य की निसुल्क सेवा प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया है। ब्रज प्रदेश के चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भारतीय संस्कृति के तीज त्योहारों से युवा वर्ग जोड़ने और उसमें शामिल होने को कहा। जिससे भावी पीढ़ी को भी अपनी परम्परा और संस्कृति की सही जानकारी मिल सके।

इस अवसर पर ब्रज की मण्डली ने होली व फाग गीतों की ऐसी छटा बिखेरी ही सभी सदस्य भी मण्डली के साथ होली के रंग में नाचने झूमने लगे। मयूर बन जब कृष्ण कन्हैया ने राधा संग नृत्य किया श्रीराधे के जयकारे गूंजने लगे। चारों धामों से निराला ब्रजधाम दर्शन कर लो जी..., मेरे सिर पर गागर भारी, उतारों रे बनबारी..., फूलों में सज रहे श्रीबांके विहारी..., जैसे गीतों पर हर कोई भक्ति में झूमने लगा। फूलों की होली ने सभी सदस्यों को श्रीहरि की भक्ति की गंगा में डुबो दिया। अग्र पिता के रूप में 92 वर्षीय तांतपुर के गिर्राज अग्रवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रजप्रदेश अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संजय सिंघल, राजकुमार गर्ग, विनय अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, रमेश चंद मित्तल, पंकज गोयल, अशोक कुमार मित्तल, संरक्षक भगवान दास बंसल, विवेक गर्ग, विनोद अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, गणेश कुमार बंसल, अम्बुज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सचिन गोयल, हेमलता अग्रवाल, निशा सिंघल, राकेश गोयल, राम अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन