Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

आगरा व्यापार मंडल : आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में

आगरा। आगरा व्यापार मंडल द्वारा आगामी 16 अगस्त 2026 को आयोजित किए जा रहे चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर को लेकर व्यापारी समाज में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। शिविर की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को राधा हॉल, अतिथिवन (वाटर वर्क्स) में आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न सहयोगी व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर तैयारियों की समीक्षा की और अब तक के पंजीकरण की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बैठक को संबोधित करते हुए टीएन अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने सभी सदस्य संस्थाओं से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान करते हुए कहा कि व्यापारी समाज की सामूहिक भागीदारी इस सेवा अभियान को ऐतिहासिक बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का नया उदाहरण स्थापित करेगा।

रक्तदान शिविर के संयोजक राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि व्यापारी वर्ग में रक्तदान को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 1500 रक्तदाताओं का पंजीकरण हो चुका है, जबकि लगभग इतने ही अन्य पंजीकरण अंतिम चरण में हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में व्यापारी, युवा और समाजसेवी रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के इस महाअभियान का हिस्सा बनेंगे।

बैठक में शिविर की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए विभिन्न पदाधिकारियों एवं संयोजकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

लोकहितम ब्लड बैंक के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने आगरा व्यापार मंडल की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस सेवा अभियान को निरंतर जारी रखने का आग्रह किया।

आगरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारी समाज एवं शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस सेवा यज्ञ में सहभागी बनने की अपील की।

चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 16 अगस्त 2026 को रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज, दरेसी, आगरा में किया जाएगा। आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष का शिविर सहभागिता, सेवा और सामाजिक सहयोग के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

बैठक में महामंत्री अशोक मंगवानी, संगठन मंत्री राकेश बंसल, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, शिविर संयोजक संदीप गुप्ता, राजेश अग्रवाल, बृजमोहन रेपुरिया, राजेश सिंघल, योगेश रखवानी, सहसंयोजक महावीर मंगल, मनोज भाटिया, अनूप बंसल, नितिन अग्रवाल सहित विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन