Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: टिकट चेकिंग आय में आगरा मंडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, वसूला 6.33 करोड़ जुर्माना

Pragya News 24

Thu, Oct 12, 2023
Post views : 98

Agra. आगरा रेल मंडल ने टिकट चेकिंग अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जुलाई से सितम्बर माह में विशेष टिकट जाँच अभियान चलाकर 108250 केस दर्ज किए गए जिनसे लगभग 63 लाख 36 हजार 585 रूपये का जुर्माना वसूला गया है। यह पिछले वर्ष माह जुलाई, अगस्त और सितम्बर की तुलना में इस वर्ष इन महीनों में टिकट चेकिंग करते हुए 29.84 % की वृद्धि हुई है।

आगरा रेल मंडल प्रबंधक के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु जुलाई,अगस्त और सितम्बर 2023 में विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज एवं गंदगी फ़ैलाने व धुम्रपान करने वाले, अनाधिकृत वैंडरो को लेकर स्टेशन से गुजरने वाली गाडि़यों में सघन चेकिंग की गई।

इस चेकिंग के दौरान आगरा मंडल के स्टेशनों पर बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज यात्रा, अनाधिकृत वैंडरो एवं गंदगी फ़ैलाने व धुम्रपान करने वालो पर कार्यवाही करते हुए 108250 केस दर्ज किए गए और उन पर जुर्माने की कार्यवाही करते हुए 63360585 रूपये का राजस्व प्राप्त किया। मंडल के प्रमुख स्टेशन जिसमें आगरा छावनी स्टेशन से 53064 केस पर 32386585 रूपये, मथुरा जं.स्टेशन पर 32650 केस पर 17646555 रूपये और आगरा फोर्ट स्टेशन पर 22536 केस पर 13327445 रूपये जुर्माने के रूप में वसूल कर रेल राजस्व प्राप्त किया गया। इस दौरान टिकट चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम और रेलगाड़ियों के विकलांग, महिला कोच, आरएमएस कोच के साथ पैंट्री कार की भी सघन चेकिंग की गई।

जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान को और गति देते हुए चेकिंग स्क्वायड द्वारा ट्रेनों में दिन - रात औचक टिकट चेकिंग की जा रही है। मंडल के विभिन्न रेल खंडों और मुख्य रेलवे स्टेशन पर भी सघन टिकट जांच की जा रही है। बिना टिकट के यात्री यात्रा न करें इसके प्रति जागरूक बनाया का रहा है तो वहीं इसका अनुपालन न करने वालो पर कार्यवाही की जा रही है। अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करे, स्टेशन तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन