Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा जिला अस्पताल को डीएनबी में मिली दो सीट, नीट पीजी के माध्यम से मिलेगा प्रवेश

Pragya News 24

Sun, Oct 8, 2023
Post views : 132

Agra. एक लंबे समय के बाद आगरा के जिला अस्पताल को आखिरकार डीएनबी में दो सीट मिल गई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस ने आगरा जिला अस्पताल को परास्नातक डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड की जनरल मेडिसिन में दो सीट की अनुमति दी है। इस बड़ी उपलब्धि हासिल होने पर जिला अस्पताल की सीएमएस अनीता शर्मा भी काफी उत्साहित नजर आ रही है। डीएनबी मिलने के साथ ही जिला अस्पताल में अब इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है।

सत्र 2019 से जिला अस्पताल में नीट पीजी के माध्यम से जनरल मेडिसिन की दो सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। डीएनबी कोर्स शुरू हो जाने के बाद जनरल मेडिसिन में प्रवेश लेने वाले मेडिकल के छात्र यहीं रहकर पढ़ाई करेंगे और मरीज का इलाज भी करेंगे। उनके आने से चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी साथ ही मरीजों का बेहतर इलाज भी हो पाएगा। उन्होंने बताया कि डीएनबी को लेकर तीसरी मंजिल पर डेमोंसट्रेशन और लेक्चर रूम भी तैयार कर लिया गया है, जल्द ही लाइब्रेरी की व्यवस्था कर ली जाएगी।

सीएमएस अनीता शर्मा ने बताया कि 2024 से जनरल मेडिसिन में मेडिकल कॉलेज की भांति नीट पीजी के माध्यम से डीएनबी की दो सीटों पर मेडिकल छात्रों का प्रवेश लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन और सरकार दोनों की मंशा है कि हर मरीज को बेहतर इलाज मिल सके। डीएनबी मिलने से सरकार और शासन दोनों की मंशा पूरी हो रही है। हर मरीज को बेहतर इलाज दिए जाने के लिए यह एक और प्रयास है। उनका कहना है कि डीएनबी मिलने से जिला अस्पताल का भी कायाकल्प होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन