Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल : आगरा व्यापार मंडल कार्यालय का हुआ शुभारंभ, व्यापारिक समस्याओं के समाधान का बनेगा केंद्र

Pragya News 24

Mon, Jun 8, 2026
Post views : 136

आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने रविवार को हींग की मंडी स्थित माधव भवन में आगरा व्यापार मंडल के नवनिर्मित कार्यालय का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उनके आगरा आगमन पर आगरा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वाटर वर्क्स पर भव्य स्वागत किया।

कार्यालय उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि भवन का व्यापक जीर्णोद्धार कराया गया है। यह कार्यालय व्यापारियों की बैठकों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि यहां व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से विचार-विमर्श और आवश्यक बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में महामंत्री अशोक मंगवानी, संगठन महामंत्री राकेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जय पुरस्नानी, कन्हैयालाल राठौर, कार्यालय प्रभारी देवेंद्र अग्रवाल, सह प्रभारी अनूप बंसल, विष्णु दयाल बंसल, दिलीप खूबचंदानी, बृजमोहन रेपुरिया, राजेश सिंघल, अंशुल अग्रवाल, दुष्यंत गर्ग, विमल गर्ग, योगेश रखवानी, साहूकार सिंह चाहर, राजेंद्र गुप्ता, महावीर प्रसाद मंगल, राजीव गुप्ता, अनुराग अरोड़ा, रितेश राठौर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन