Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भगवान झूलेलाल शोभायात्रा : पूज्य बहराणा साहब की ज्योति प्रज्ज्वलित कर शहनाई, ढोल नगाड़ों पर झूमते गाते निकली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा

Pragya News 24

Fri, Mar 20, 2026
Post views : 542

आगरा। पूज्य बहराणा साहब की ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ जैसे ही शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ हर तरफ भगवान झूलेलाल के जयकारे गूंजने लगे। ढोल नगाड़ों संग गूंजी भक्तिमय स्वर लहरियों संग श्रद्धा और भक्ति के इस अनूठे संगम में सर्वप्रथम शहनाई संग भगवान झूलेलाल के डोले के उपरान्त विध्नविनाशक गणपति की झांकी थी। सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज द्वारा झूलेलाल जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा का शुभारम्भ हरगुनदास स्कूल से उद्घाटनकर्ता कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, योगी जहाजनाथ ने वरुणावतार भगवान झूलेलाल की आरती कर किया। रुई की मंडी स्थित झूलेलाल मंदिर से पावन ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। इस अवसर पर सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, महामंत्री हेमन्त भोजवानी जी, पं. भूपेन्द्र शर्मा, पार्षद राधारानी मानवानी भी मौजूद थीं।

बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों संग भगवान झूलेलाल व साईं लीलाशाह के भजनों पर झूमते गाते श्रद्धालुओं संग शोभायात्रा रुई की मंडी से प्रारम्भ होकर शाहगंज बाजार, संगीता रोड भोगीपुरा, जोगीपाड़ा होते हुए रुई की मंडी चौराहे पर सम्पन्न हुई। अंत में बस द्वारा सिंधुनगरी बल्केश्वर घाट जाकर सभी श्रद्धालुओं ने पावन ज्योत को विसर्जित किया। शोभायात्रा में बैंड के साथ पूज्य बहराणा साहब की ज्योति का डोला, विध्नविनाशक गणपति की झांकी, मां दुर्गा, पंचमुखी हनुमान, शिव जी बर्फानी बाबा, स्वामी लीलाशाह भगवान, बाबा ठाकुरनाथ साहिब, और अंत में मुख्य झांकी भगवान झूलेलाल जी थी। जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सिंधी युवा मंच के संरक्षक हेमन्त भोजवानी अध्यक्ष द्वय नरेश लखवानी व जयप्रकाश धर्मानी, चिम्मन पेरवानी, विजय भाटिया, कहैन्या सोनी, उमेश पेरवानी, भोजराज लालवानी, तुलजाराम पुरसानी, सुनील कर्मचन्दानी, किशन जसनानी, लक्ष्मण कल्यानी, हरीश टहिल्यानी, लालचंद मोटवानी, हीरालाल खूबचंदानी, प्रकाश दरियानी, नरेन्द्र नानू, थांवरदास, दौलतराम साधवानी, सुन्दरलाल खूबचंदानी, घनश्याम मूलानी, ओमप्रकाश, टीकम भारवानी, जीवतराम करमचन्दानी, लच्छू लेखवानी, विजय बाबानी नीरज मूलानी, महेन्द्र देवानी व रितेश भावनानी, मुखियाणी जयवंती पेरवानी नानकीदेवी पूजा भोजवानी, वर्षा धर्मानी, सोनम मुलानी,नेहा, पलक, हर्षिता, दृष्टि आदि सम्मानिय मौजूद थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन