Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हिट एंड रन कानून : नए कानून को लेकर 'आप' का विरोध प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला फूंका

Pragya News 24

Tue, Jan 2, 2024
Post views : 54

आगरा. 2 जनवरी 2024। केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन से संबंधित ड्राइवरों को लेकर लाए गए नये कानून को लेकर देश भर में उसका विरोध देखने को मिल रहा है। इसी विरोध प्रदर्शन की कड़ी में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश में भर में व्याप्त विरोध का समर्थन करते हुए आगरा में सड़क पर उतर इसका विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कृष्ण गोपाल उपाध्याय के साथ आए कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का प्रतीक पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आम आदमी पार्टी के बुद्धजीवी प्रकोष्ठके प्रदेश सचिव कृष्ण गोपाल उपाध्याय ने कहा कि काला कानून चालकों पर थोपा जा रहा है। सरकार जबरन कानून को लोगों पर थोप रहे हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार की व्यवस्था पूरी नहीं है। इसका विरोध किया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन केस के लिए बनाए गए नए कानून का वाहन चालकों द्वारा विरोध लगातार जारी है। मंगलवार को भी आगरा में ट्रक और बस चालकों की हड़ताल नजर आई।  हड़ताल का असर अब आम आदमी पर भी पड़ने लगा है। पेट्रोल और डीजल के टैंकर न आने से किल्लत शुरू हो गई है। आगरा में एक पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में आम आदमी पार्टी की ओर से भी प्रदर्शन किया गया।

आप पार्टी के कपिल वाजपेयी ने इस प्रदर्शन के दौरान ड्राइवरों के साथ खड़े होकर इस प्रदर्शन को जारी रखने की बात कही, साथ ही साथ सरकार को इन कानूनों को वापस लेकर वाहन चालकों के हित में फैसला लिए जाने की बात कही।

केंद्र सरकार द्वारा पारित नए सड़क कानून के लागू होने पर ट्रांसपोर्ट यूनियन और टैक्सी यूनियन के चालकों में आक्रोश हैं। इसके विरोध में सोमवार को आगरा में अलग-अलग स्थान पर चालकों ने प्रदर्शन किया था। इससे शहर में जाम लग गया था। मंगलवार को भी रोडवेज बस चालकों ने काम नहीं किया। इस कारण रोडवेज बसें कम निकली। ठंड में सुबह से यात्री बसों के लिए सड़क पर इंतजार कर रहे हैं। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन