Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनकपुरी महोत्सव 2026 : “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां

Pragya News 24

Mon, Oct 5, 2026
Post views : 8

आगरा। “आजु सखि मंगल गावहु…” की मंगलध्वनि सोमवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित एंथम परिसर में साकार होती नजर आई। जनकपुरी महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित माता जानकी के मेहंदी संगीत समारोह में पूरा परिसर मिथिला की पारंपरिक रंगत में सज गया। धानी रंग की सजावट, फूलों और केले के फूलबंगले, मंगल गीतों की गूंज और सखियों के थिरकते कदमों ने वातावरण को विवाहोत्सव के उल्लास से भर दिया।

माता जानकी के स्वरूप जब बग्गी पर सवार होकर आयोजन स्थल पहुंचा तो मिथिलावासियों का उत्साह देखते ही बना। सखियों और महिलाओं ने मंगल गीत गाकर जनकनंदिनी का स्वागत किया। संगीत की धुन शुरू होते ही नृत्य का ऐसा सिलसिला चला कि उत्साहित सखियों के कदम देर तक थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

जानकी की हथेलियों पर रची मेहंदी, जनक परिवार ने निभाई विवाह की रस्म
समारोह में राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल और रानी सुनैना के साथ जनक परिवार ने माता जानकी सहित सखियों के स्वरूपों के हाथों में मेहंदी लगाकर विवाहोत्सव की रस्म को भावपूर्ण ढंग से निभाया। मेहंदी की लाली और मंगल गीतों ने वातावरण में स्नेह, भक्ति और उत्सव के रंग भर दिए।

शोभिक गोयल, मोहित गोयल, स्मृति गोयल, रिनी गोयल, कमल नयन, सुनीता मित्तल, अनुप्रिया गोयल, मंजू बंसल, रामू गोयल, नरेश मगाल, शुभम अग्रवाल, शैंकी बंसल, शिल्पी बंसल, शिप्रा जैन, निक्की अग्रवाल, मंगू बंसल और आयुषी बंसल ने स्वरूपों के हाथों में मेहंदी सजाई।

फूलों और केले के फूलबंगले से सजे आयोजन स्थल पर मेहंदी की रस्म ने ऐसा भाव पैदा किया, मानो जनकपुर की सखियां स्वयं माता जानकी के विवाह की तैयारियों में जुटी हों।

समारोह में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक बड़े दिनेश जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अजय गर्ग अवागढ़ ने स्वरूपों की आरती उतारी।

‘राम नाम की मेहंदी…’ पर देर रात तक झूमे मिथिलावासी
मेहंदी संगीत समारोह में भजन गायिका तृप्ति शाक्या की विशेष प्रस्तुति ने माहौल को भक्ति और उल्लास से सराबोर कर दिया। जैसे ही उन्होंने “राम नाम की मेहंदी लगाकर घूंघट में शरमाऊंगी” सहित भजनों की प्रस्तुति शुरू की, पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

माता जानकी की मेहंदी के भाव में डूबे मिथिलावासी और सखियां भजनों की धुन पर देर रात तक झूमते रहे। भक्ति, संगीत और विवाहोत्सव के उल्लास का ऐसा संगम बना कि एंथम परिसर देर रात तक जनकपुर की मंगलध्वनियों से गूंजता रहा। कार्यक्रम का संचालन दीपक जैन ने किया।

आज डोले में निकलेंगी जनकनंदिनी, शाम छह बजे होगा आयोजन
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने सभी मिथिलावासियों को माता जानकी के डोले में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे भावना एस्टेट रोड पर सजी भव्य जनकपुरी से माता सीता का डोला निकलेगा। उन्होंने सभी मिथिलावासियों से परिवार सहित डोले में शामिल होकर जनकनंदिनी के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम अर्पित करने का आह्वान किया।

महिलाओं में रहा खास उत्साह
मेहंदी संगीत समारोह में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। रेखा यादव, अनीता यादव, अमृता पोरवाल, साधना गुप्ता, प्रीति शिवारे, आरती शर्मा, शीतल अग्रवाल, एकता बंसल, शुचि खंडेलवाल, अलका गोयल, खुशबू गोयल, रुचि बंसल, शिल्पी मित्तल, शालिनी जैन, अनीशा शर्मा, मिशी यादव, रितु दुबे, सोनाली गोयल, शिवानी जैन, सीमा सिंह, प्रीती शर्मा, निधि मंगल, आकांक्षी शर्मा, रितु, सिम्मी, संगीता, चारु, चित्रा, रश्मि, ज्योति और अनुराधा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

समारोह में संतोष कटारा, अशोक कुमार गुप्ता, संजय गोयल, मनोज बंसल, अजय गर्ग अवागढ़, धर्मेश जैन, मनोज जादौन, हितेश लवानिया, राणा सुशील सिंह, आकाश वाला, अंकुश मित्तल, पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, नरेंद्र सिंह सेंगर, सतीश ठाकुर, अरविंद शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, प्रशांत जैन और अरुण तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन