Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मातृ दिवस : मातृत्व के सम्मान में सजा उल्लास का मंच, अग्रमिलन महिला समिति का मातृ दिवस समारोह रहा यादगार

Pragya News 24

Sat, May 9, 2026
Post views : 138

आगरा। ‘अग्रमिलन महिला समिति, कर्मयोगी एक्सटेंशन द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कमला नगर स्थित बीबी ग्रैंड होटल में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ में सभी महिलाओं का रोली-तिलक एवं पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया गया। समारोह का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि मानसी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि रिशिता एवं संस्था की संस्थापिका पार्षद कंचन बंसल ने महाराज अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात समिति की सभी सदस्याओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में सुहानी अग्रवाल ने गणेश वंदना पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक आभा प्रदान की। इसके बाद महिलाओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्यों ने समारोह में उल्लास और उमंग का वातावरण बना दिया। महिलाओं के मनोरंजन हेतु विभिन्न रोचक 30 सेकंड गेम्स का आयोजन भी किया गया, जिनमें प्रश्नोत्तरी राउंड, तम्बोला एवं पंक्चुअलिटी गेम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

मुख्य अतिथि मानसी अग्रवाल ने कहा कि मातृ शक्ति समाज की सबसे बड़ी प्रेरणा है और ऐसे आयोजन महिलाओं को सम्मान एवं आत्मीयता का मंच प्रदान करते हैं। संस्था की संस्थापिका पार्षद कंचन बंसल ने कहा कि अग्रमिलन महिला समिति सदैव सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर शिल्पी गर्ग, आशी गर्ग, कविता गर्ग, ममता अग्रवाल, ज्योति मित्तल, इंदु, प्रीति गोयल, पायल सिंघल, संगीता अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन