Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भक्ति, प्रेम और आत्मसमर्पण का महासागर : महारास लीला में उमड़ा श्रद्धा का सागर, महारास लीला का अलौकिक, भावविभोर कर देने वाला मंचन

Pragya News 24

Mon, Feb 23, 2026
Post views : 129

आगरा। श्री श्यामा श्याम भागवत आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण लीला रासोत्सव के चतुर्दश दिवस पर सोमवार को नवीन गल्ला मंडी परिसर भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठा। भव्य पंडाल में सजी महारास लीला के दिव्य मंचन ने श्रद्धालुओं को ब्रज की अलौकिक रसमयता का साक्षात अनुभव करा दिया। पूरा वातावरण “राधे-राधे” और “श्याम प्यारे की जय” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर हेमलता दिवाकर द्वारा ठाकुर जी एवं स्वरूपों की विधिवत आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष हरी चंद्र गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र गोयल, राजीव गुप्ता, देवेश शाह, जिग्नेश शाह, मंच व्यवस्थापक अनीश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

महारास लीला के मंचन में दर्शाया गया कि जब भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन की पावन भूमि पर अपनी वंशी की मधुर तान छेड़ी, तो गोपियां सब कुछ त्यागकर उनके चरणों में पहुंच गईं। यह प्रसंग आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है, जहां भक्त पूर्ण समर्पण भाव से प्रभु की भक्ति में लीन हो जाता है। मंच पर वृंदावन की कुंज गलियों, यमुना तट और चंद्रमा की शीतल आभा का सजीव चित्रण प्रकाश एवं ध्वनि संयोजन के माध्यम से किया गया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण और गोपियों की भावपूर्ण प्रस्तुति, मधुर पदावली एवं रास नृत्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही महारास का दिव्य दृश्य मंचित हुआ, श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर झूम उठे। पूरा पंडाल तालियों और जयघोष से गूंज उठा। भक्तों में ठंडाई का वितरण किया गया।

श्री रास बिहारी कृपा सेवा ट्रस्ट वृंदावन के स्वामी लक्ष्मण महाराज एवं प्रदीप कृष्ण ठाकुर ने कहा कि महारास लीला हमें निष्काम प्रेम, पूर्ण समर्पण और ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा का संदेश देती है। जब मनुष्य अहंकार और मोह का त्याग कर सच्चे मन से प्रभु का स्मरण करता है, तभी उसे दिव्य आनंद की अनुभूति होती है।

मंच व्यवस्थापक अनीश अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को श्याम सगाई लीला प्रसंग मंचन होगा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन