Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

नगर निगम आगरा : अमित अग्रवाल पारुल समेत 10 मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, नगर निगम सदन हुआ और मजबूत

आगरा। नगर निगम आगरा में शासन द्वारा मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ ही शहर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को नगर निगम सदन कक्ष में आयोजित गरिमामयी समारोह में प्रमुख रूप से अमित अग्रवाल पारुल सहित 10 मनोनीत पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने सभी नव-मनोनित पार्षदों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर निगम सदन को विशेष रूप से सजाया गया और प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें तैनात रहीं।

शपथ लेने वालों में संजय राय, अमित अग्रवाल पारुल, सुषमा जैन, जितेंद्र सविता, सुनील कर्मचंदानी, पंकज सिकरवार, धर्मवीर सिंह सिकरवार, नितीश भारद्वाज, हरिओम बघेल एवं राहुल वाल्मीकि शामिल रहे।

शपथ ग्रहण के बाद अमित अग्रवाल पारुल ने कहा कि “यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। शासन और पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता होगी। मैं नगर निगम सदन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाऊंगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। आगरा के विकास, स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूंगा।”

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने कहा कि “मनोनीत पार्षदों के जुड़ने से सदन की ताकत बढ़ी है। इनकी भागीदारी से शहर की जनसमस्याओं के निस्तारण में तेजी आएगी और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। सभी पार्षद मिलकर आगरा को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।”

अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि शपथ ग्रहण के साथ ही सभी पार्षद आधिकारिक रूप से सदन का हिस्सा बन गए हैं और अब वे नगर निगम की कार्यप्रणाली में सक्रिय योगदान देंगे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन