: क्रिसमस कार्निवल में होगा टैलेंट हंट, विभिन्न प्रतियोगिताएं बनेंगी माध्यम
Wed, Dec 20, 2023
फेडरेशन आफ प्राइमरी एंड प्री प्राइमरी स्कूल और एजुकेशन बॉक्स का क्रिसमस कार्निवल 25 को
दो से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए होंगी टैलेंट हंट प्रतियोगताएं, निखरेगी छुपी बाल प्रतिभा
आगरा। हर बच्चे में कुछ न कुछ प्रतिभा होती है, बस जरूरत होती है उसे निखारकर मंच प्रदान करने की। बाल प्रतिभाओं के लिए अनुकूल मंच प्रदान करेगा फेडरेशन आफ प्राइमरी एंड प्री प्राइमरी स्कूल और एजुकेशन बॉक्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्रिसमस कार्निवल।
बुधवार को क्रिसमस कार्निवल का पोस्टर विमोचन समारोह संजय प्लेस स्थित दिल्ली 6 रेस्टोरेंट में किया गया। निदेशक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि बच्चे कोरे कागज की तरह होते हैं। 2 से 14 वर्ष की आयु वो अवस्था होती है जब बच्चे की विशेष प्रतिभा को निखारा जा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ फेडरेशन आफ प्राइमरी एंड प्री प्राइमरी स्कूल और एजुकेशन बॉक्स संस्था द्वारा 25 दिसंबर 2023, दिन सोमवार को आरबीएस सभागार, खंदारी पर क्रिसमस कार्निवल आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक विदित सिंघल ने बताया कि क्रिसमस कार्निवल सुबह 10रू 30 बजे से सायं 7 बजे तक लगेगा। दिनभर में फैंसी ड्रेस, कलरिंग, शो एंड टैल, ड्रॉइंग एंड कलरिंग और शो योर टैलेंट प्रतियोगताएं होंगी। 2 से 14 वर्ष तक के बच्चे इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।
एजुकेशन बॉक्स संस्था के अध्यक्ष लव अग्रवाल ने बताया कि आयोजन का मुख्य आकर्षण शो योर टैलेंट प्रतियोगिता होगी। इसमें 8 से 14 वर्ष तक के बच्चे गायन, नृत्य, मिमिक्री, रैंप वॉक आदि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न प्रतियोगिताएं सुबह 11 बजे से आरंभ हो जाएंगी। कार्निवल में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। कार्निवल की थीम क्रिसमस होने के कारण लाल और सफेद ड्रेस कोड रहेगा। बीच-बीच में सेंटा क्लॉज बच्चों को उपहार देकर अचंभित भी करेंगे। विभिन्न गेम्स के माध्यम से बच्चों और उनके साथ आए माता-पिता का मनोरंजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए 7668401799 पर संपर्क कर सकते हैं।
पोस्टर विमोचन के दौरान निदेशक अभिषेक गुप्ता, विवेक गर्ग, एजुकेशन बॉक्स के अध्यक्ष लव अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक विदित सिंघल, यामिनी गुप्ता, पायल गर्ग, रवि, शैल सिंह, हर्षिता जैसवाल, निधि अग्रवाल, डॉ सपना गोयल, मोहक अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।
: बैण्ड बाजों संग दुल्हनों को ब्याहने निकलेंगे दूल्हे
Sun, Dec 3, 2023
•
सर्व सहाय सेवा समिति द्वारा 10 दिसम्बर को अग्रवन में आयोजित किया जाएगा दसवां सामूहिक विवाह समारोह
आगरा। बैंडबाजों संग धूमधाम से सर्व समाज के 8 दूल्हे सज धज कर दुल्हनों को ब्याहने निकलेंगे। सर्व सहाय सेवा समिति द्वारा 10 दिसम्बर को वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवन में दसवां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विवाह के लिए दूल्हा-दुल्हनों का चुनाव आगरा मंडल के विभिन्न शहरों से किया गया है। नवविवाहित दम्पत्तियों को गृहस्थी से सम्बंधित सभी आवश्यक सामान समिति द्वारा प्रदान किया जाएगा।
सर्व सहाय सेवा समिति (रजि.) के पदाधिकारियों ने यह जानकारी टीसी चंद्रा स्कूल, कमला नगर में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी। समिति के संरक्षक महेश चंद अग्रवाल, अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल, महामंत्री आशीष अग्रवाल व कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 दिसम्बर को बारात की निकासी सुबह 8.30 बजे दूल्हों के तिलक लगाकर समिति के संरक्षक महेश चंद अग्रवाल बल्केश्वर स्थित साईं बाबा मंदिर से करेंगे। जहां से 8 दूल्हे बैंड बाजों से अपने परिवारीजनों के साथ नाचते गाते विवाह स्थल अग्रवन (वॉटर वर्क्स स्थित) पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे से विवाह सभी रीति रिवाज से सम्पन्न कराया जाएगा।
मुख्य अतिथि के रूप में विवाह समारोह में महापौर हेमलता दिवाकर, लॉयन्स क्लब के इंटरनेशनल निदेशक जितेन्द्र सिंह चौहान, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान, अति विशिष्ठ अतिथि एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह सहित शहर के कई गणमान्य अतिथि वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए मौजूद रहेंगे।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में विनीत अग्रवाल, नवीन गुप्ता, अंकित गर्ग, श्वेतांक अग्रवाल, अंकेश जैन, विकास गर्ग, श्याम कुमार सिंघल, कमलेश देवी अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, अंजली गर्ग, निधि अग्रवाल, रीता गुप्ता, पारुल गर्ग आदि उपस्थित थीं।
: नई पहल फाउंडेशन फॉर हैप्पीनेस ने मनायी बच्चों के साथ 5वीं वर्षगाँठ
Sat, Dec 2, 2023
आगरा। नई पहल फाउंडेशन फॉर हैप्पीनेस संस्था द्वारा आज 5वीं वर्षगाँठ के अवसर पर सरकारी प्राथमिक विद्यालय, अशोकनगर एवं सरकारी प्राथमिक विद्यालय, ताजगंज में करीब 250 बच्चों को जरुरत का सामान वितरित किया। समान में बच्चों को ऊनी वस्त्र, गर्म बनियान, मौजे, टोपे, स्टेशनरी, टॉफी, विस्कुट, चॉकलेट आदि वितरित किए। तत्पश्चात बच्चो को साफ-सफाई एवं पढाई अच्छे से करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही बच्चों ने कविता पाठ, नृत्य - गायन आदि में हिस्सा लिया।
संस्था प्रबंधक डॉ. दीपक ने बताया कि संस्था पिछले 5 वर्षों से इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। संस्था झांसी, आगरा, सैफई, बबीना आदि में करीब 500 सदस्यों की सहायता से सेवा कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में हेमंत, अभिनव, अपूर्व, शिवम, रिया, निशि, शिवा, दीप्ती, साहिल, मधुर, सागर आदि मौजूद रहे। सभी डॉक्टरों एवं अध्यापकों का डॉ. दीपक एवं डॉ अंकुश ने आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टः प्रमोद कुशवाहा