: श्रीजनकपुरी महोत्सव में भजन संध्या के कलाकारों व सहयोगियों का हुआ सम्मान
Wed, Oct 18, 2023
आगरा। श्रीजनकपुरी महोत्सव में शू मार्केट संजय में में आयोजित तीन दिवसीय भजन संध्या के सफल आयोजन के लिए प्रस्तुति देने वाले कलाकारों व सहयोगियों को सम्मानित किया गया। श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने तीन दिवसीय भजन संध्या में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों व सहयोगियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
भजन संध्या के संयोजक व श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के उपाध्यक्ष रंजीत सामा ने अतिथियों का परिचय देते हुए बताया कि 11 अक्टूबर को भजन सम्राट विपिन सचदेवा की भजन संध्या में जहां जनकपुरी का सुपरहिट प्रोग्राम रही वहीं 12 अक्टूबर को आकर्षक सजीव झांकियों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों को श्रद्धालुओं की मांग पर 13 अक्टूबर को दोबारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शायद पहली बार लगातार 4 घंटे से अधिक समय बैठकर भजन संध्या का आनन्द लिया। तीन दिवसीय भजन संध्या के लिए सभी सहयोगियों व कलाकारों का आभार व्यक्त किया।
संजय प्लेस शू मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सामा ने राजा जनक (पीएल शर्मा), महासचिव अनिल वर्मा, उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, मीडिया प्रभारी गजेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ संरक्षक पूरन डावर का स्वागत रामनामी पटका पहनाकर किया। शू मार्केट एसोसिएशन द्वारा आयोजित भजन संध्या में सहयोग व प्रस्तुतियां देने के लिए सुजाता शर्मा, चंचल उपाध्याय, ललिता करमचंदानी, आशीष त्रिपाठी, सुशील सरित, संजय दुबे, मुकेश नेचुरल, विश्व संवाद केन्द्र की कीर्ति जी, उमाशंकर, ईश्वर सिंह खींची, वासू फिल्म्स, होटल मैट्रो, होटल पीएल पैलेस, संतोष सोलंकी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमोद वर्मा, नीरज तिवारी, सतेन्द्र तिवारी, मनीष शर्मा, पिंटू, प्रदीप सरीन, विजय सहगल, यश गांधी, विक्की महाजन, डॉ. महेश धाकड़, सूरज तिवारी आदि उपस्थित रहे।
: अग्रमाता पिता के सम्मान से सम्मानित हुए श्रीकृष्ण व दयावती गोयल
Mon, Oct 16, 2023
आगरा। बल्केश्वर क्षेत्र की सर्वाधिक उम्र की दयावती गोयल व श्रीकृष्ण अग्रवाल को अग्र माता पिता के रूप में मुकुट व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अग्रवंश शिरोमणी का सम्मान रामप्रकाश अग्रवाल को प्रदान किया गया। वहीं हाईस्कूल व इंटर के मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अग्रबंधु समन्वय समिति द्वारा अग्रवन में आज सांस्कृति कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रामप्रकाश ग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष गिरीशचंद बंसल, पवन बंसल, शिवशंकर अग्रवाल, राजू अग्रवाल, डॉ. सुदर्शन सिंघल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, सुनील ग्रवाल, छोटेलाल बंसल, अनिल गोयल, रविन्द्र बंसल, शकुन बंसल ने मराजारा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अतिथियों का स्वागत संस्थापक ताराचंद मित्तल व मार्ग दर्शक वीके अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर आमंत्रण यात्रा व अग्रसेन जयन्ती शोभायात्रा का स्वागत करने वाले परिवारीजनों को भी सम्मानित किया गया। बच्चों व महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम व मनोरंजक प्रतियोगिताएं (मेहंदी, सामान्य ज्ञान, चित्रकला, फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य प्रतियोगिताएं) आयोजित की गईं। संचालन रमन अग्रवाल व नूतन अग्रवाल ने किया।
महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के स्वरूप सतीशचंद अग्रवाल व ऊषा अग्रवाल सहित कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक संतोष कुमार गोयल, अध्यक्ष रमन अग्रवाल, डॉ. असोक अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, रवि अग्रवाल, दिनेशचंद सिंघल, अमित अग्रवाल, सतीशचंद अग्रवाल, समीरनाथ अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, महिला इकाई की अध्यक्ष मधुबाला अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, रितू गोयल, आशा अग्रवाल, बेबी अग्रवाल, नीनू सिंघल आदि उपस्थित रहे।
: धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
Mon, Oct 16, 2023
आगरा। 11 आकर्षक झांकियों संग महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव की शोभायात्रा ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों संग धूमधाम से निकाली गई। महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के जयकारों संग शोभायात्रा का शुभारम्भ न्यूराजा मंडी केनरा बैंक के पास से हुआ। ताता का ताल, लोहामंडी, राजामंडी बाजार में भ्रमण करते हुए शोभायात्रा ने श्री अग्रवाल पंचायती धर्मशाला, राजामंडी पर विश्राम लिया। शोभायात्रा मार्ग को जगमग रोशनी से सजाया गया।
शोभायात्रा का शुभारम्भ केके अग्रवाल, अध्यक्ष अजय बंसल, संरक्षक मोहित अग्रवाल, महेश गोयल ने महाराजा अग्रसेन की झांकी की आरती कर किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया। बैंड बाजों व ढोल नगाड़ों संग 11 आकर्षक झांकियों में सर्वप्रथम श्रीगणेश, खाटू श्यामजी, कुलदेवी माता लक्ष्मी, शंकर जी के साथ राजकुमार व राजकुमारियों के डोले थे। साथ में माहराजा अग्रसेन के उद्घोष लगाते व झूमते गाते श्रद्धालू।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शलभ अग्रवाल, अजय बंसल, सुरेश गोयल, रजत गोयल, सतेन्द्र अग्रवाल, अनूप, अजीत, आशीष, संतोष आदि मौजूद रहे।