Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पांच अक्टूबर को कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के साथ सम्पन्न होगा वैश्य सम्मेलन व सम्मान समारोह

Pragya News 24

Wed, Sep 24, 2025
Post views : 100

आगरा। सामाजिक स्तर पर सभी वैश्य उपवर्गों एक सूत्र में पिरोकर वैश्य समाज को मजबूत करने, राजनीति में भागेदारी जैसे विषयों पर मंथन के साथ पांच अक्टूबर को आयोजित होने जा रहे वैश्य सम्मेलन व सम्मान समारोह में कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज लोहामंडी स्तित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने दी।

पांच अक्टूबर को अम्बेडकर विवि के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में वैश्य सम्मेलन का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। भारतीय वैश्य महासभा द्वारा आयोजित सम्मेलन उप्र के विभिन्न जिलों से वैश्य बंधु शामिल होंगे। इस सम्मेलन में वैश्य समाज के सभी उपसर्गों के मेधावी छात्र-छात्राओं, समाज में अनुकरणीय कार्य करने वाले वरिष्ठ जनों का सम्मान, आगरा जिला एवं महानगर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के वैश्य अध्यक्षों तथा समाज के उच्च पदों पर प्रतिष्ठित अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के मंत्री, विधायक, सांसद आदि विशिष्ट अतिथि भी सम्मिलित होंगे।

इस अवसर पर वैश्य समाज की अपनी जनसंख्या के अनुपात में सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श होगा। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए वैश्य समाज के प्रत्याशियों के नामों पर भी विचार किया जाएगा। महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि भारतीय वैश्य महासभा का संगठन कई राज्यों सहित उत्तर प्रदेश के लगभग 40 जिलों में सक्रिय है। समाज के उत्पीड़न की स्थिति में महासभा सदैव पीड़ितों के साथ खड़ी होकर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस सम्मेलन में 65ः से अधिक अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल, इंटर, सीबीएसई बोर्ड (कक्षा 10 एवं 12) के छात्र-छात्राएं अपनी मार्कशीट, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर व्हाट्सऐप नंबर 8218015301 पर भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संयोजक, डॉ. अशोक अग्रवाल, दाउदयाल गुप्ता, राकेश गुप्ता, प्रवीन अग्रवाल, एकता जैन, नितिन अग्रवाल, विनोद कुमार मित्तल, पुनीत गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, ज्ञान बंसल, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन