Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मां चामुण्डा की कलश यात्रा बही भक्ति की गंगा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

  • प्राचीन मंदिर मां चामुण्डा देवी मंदिर में कलश स्थापना के साथ वार्षिक मेले का हुआ शुभारम्भ
  • 12 अप्रैल को फूल बंगला देवी जागरण और 14 अप्रैल को होगा भण्डारा

आगरा। भक्ति की बहती गंगा के बीच मां चामुण्डा के गूंजते जयकारे। फूलों से सजी माता रानी की झांकी और सतरंगी रोशनी व पुष्पों से सजा मंदिर। भक्ति और श्रद्धा भाव में डूबे भक्तों के साथ हर तरफ उत्साह और उमंग बिखरी थी। आज मंदिर में कलश स्थापना व कलश यात्रा के साथ प्राचीन मंदिर मां चामुण्डा देवी (राजामंडी स्टेशन के निकट) वार्षिक मेला का शुभारम्भ हुआ। जिसमें लगभग 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

प्रातः मंदिर परिसर में मां चामुण्डा का विधि विधान से पूजन किया गया। मंदिर में कलश स्थापना के उपरान्त भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों के साथ झूमते नाचते भक्तजन श्रीफल व अशोक के पवित्र पत्रों से सजे मंगल कलश सिर पर लिए भक्ति भाव के साथ माता रानी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर व मां चामुण्डा की झांकी की आरती कर कलश यात्रा का स्वागत हुआ। मंदिर से प्रारम्भ होकर, न्यू राजामण्डी, तोता का ताल, लोहामण्डी चौराहा, बल्देवगंज, लोहामण्डी बाजार, राजामण्डी रेलवे फाटक से बाजार होते हुए, सेंट जॉन्स चौराहा, किदवई पार्क से पुनः मंदिर पहुंचकर विश्राम लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष चौधरी दरब सिंह, सचिव विपिन चौधरी, कोषाध्यक्ष विजय दत्त शर्मा, पार्षद विक्रांत सिंह कुशवाह, वीरेन्द्रानन्द ब्रह्मचारी, पुजारी सुरेन्द्र गिरि, संजय, लाला, सोनू अशोक, सुशील, दिलीप कुमार, श्यामू, विजय वर्मा, माथुरी, सीमा, पिंकी, पायल, बरखा आदि उपस्थित थे।

12 को देवी जागरण एवं 14 को होगा भण्डारा
अध्यक्ष चौधरी दरब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में 12 अप्रैल को माता रानी का अलौकिक श्रंगार व फूल बंगला के साथ 84 भोग लगाए जाएंगे। रात को देवी जागरण होगा। 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से भण्डारे में हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन