Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: उम्र की सांझ में “खुशियों के पल” से सतरंगी हुआ आसमान

Pragya News 24

Sun, Mar 24, 2024
Post views : 113
  • आइ-सर्व खुशियों के पल ने आयोजित किया अनूठा होली मिलन समारोह
  • 60 प्लस सदस्यों ने जीवन के विभिन्न भावों को रैंप पर किया प्रकट, दिखायी किशोरों सी उमंग

आगरा। जब समेटनी हों दुनिया जहां की खुशियां एक जीवन में तो हर पल खुलकर जियो। जरूरी नहीं उमंगों के रंग लाल-गुलाबी ही हों, जीवन के हर भाव के रंगों को जिंदगी के कैनवास पर उकेरना भी जरूरी है। इसी सोच के साथ आई सर्व खुशियों के पल संस्था ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

लालगढ़ी, दयालबाग स्थित बॉडी एंड सोल फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देकर हुई। राम मोहन कपूर ने सभी का स्वागत चंदन तिलक लगाकर किया। इसके बाद शुरुआत हुई होली के कमाल धमाल की। जीवन के विभिन्न भावों को अपने हुनर और परिधानों के रंग के साथ सदस्यों ने रैंप पर प्रस्तुत किया। खुशियों के गुलाबी रंग को सबसे ज्यादा पसंद किया गया तो शांति का श्वेत रंग गीत संगीत के साथ सदस्यों ने रैंप पर उतारा।

संस्था के डायरेक्टर अनुराग जैन ने बताया कि संस्था 60 प्लस के सदस्यों को एक माला में पिरोती है। जीवन संध्या में जब अधिकांशतः सभी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाते हैं, उस वक्त उन्हें स्वयं के लिए जीने की कला हम सिखाते हैं। होली की उमंग सिर्फ रंगों से खेलकर ही नहीं बल्कि उनके भावों को जीकर भी साझा की जा सकती है। यही संदेश कार्यक्रम के माध्यम से सदस्यों ने दिया है।

मनोरंजक खेलों के साथ सदस्यों ने होली के गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। अंत्याक्षरी, मिमिक्री शो का आनंद लेते हुए कार्यक्रम में डॉ केके अग्रवाल, राम मोहन कपूर, एसके शर्मा आदि सम्मलित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन