Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लॉयंस क्लब आकाश की प्रथम कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, सेवा कार्यों की बनी रूपरेखा गौ सेवा और वृक्षारोपण से होगा नवसत्र का शुभारंभ

Pragya News 24

Mon, Jul 14, 2025
Post views : 142

आगरा। लॉयंस क्लब आकाश द्वारा नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक विजय नगर में सादगी और सेवा संकल्प के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने सेवा, समर्पण और सद्भाव के प्रतीक के रूप में सहभागिता निभाई।

अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने इस अवसर पर कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा करते हुए बताया कि नए सत्र 2025–26 में क्लब की ओर से विभिन्न सेवा प्रकल्पों को जारी रखा जाएगा, जिनमें गौ सेवा प्रमुख रूप से शामिल होगी। क्लब द्वारा फाउंड्री नगर स्थित राधा कृष्ण गौशाला को गोद लिया गया है, जहां नियमित सेवा कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि क्लब का पहला सेवा कार्य वृक्षारोपण अभियान होगा, जिसमें फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल देगी बल्कि समाज को हरित संदेश भी देगी।
सचिव अनुराधा गुप्ता ने कहा कि क्लब का यह संकल्प आगामी वर्ष में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में नई मिसाल कायम करेगा।
बैठक में सचिव अनुराधा गुप्ता, कोषाध्यक्ष जसविंदर सिंह सहित संजीव कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, बी.के. अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, दिनेश सिंघल, पवन पेंगोरिया, दिनेश गुप्ता, सुनील कुमार शर्मा, नितिन अग्रवाल, बृजराज सिंह, मनोज गुप्ता, संजय अग्रवाल, मुकेश गोयल, राजकुमार खन्ना, मुन्नालाल गुप्ता, रोहित महेश्वरी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन