Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: देश के उज्ज्वल भविष्य को सलाम, मेधावी विद्यार्थियों को मिला समाज का सम्मान

Pragya News 24

Tue, Jun 17, 2025
Post views : 119

आगरा। प्रतिभा का सम्मान ही समाज की सच्ची पूंजी है, इसी उद्देश्य को साकार करते हुए माथुर वैश्य मंडलीय परिषद आगरा द्वारा पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य महासभा भवन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 112 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

समारोह का विशेष आकर्षण रहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित आगरा जिले की 12 वी की टॉपर सृष्टि गुप्ता और 10 वी की टॉपर इशिका गुप्ता, जिन्हें समाज की ओर से विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए परिषद द्वारा 11 असहाय महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि भी वितरित की गई। साथ ही समाज के विभिन्न दानदाताओं का सम्मान कर उनके सहयोग को सराहा गया।

मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि परिषद का उद्देश्य केवल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना ही नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि समाज की सच्ची सेवा तभी है जब हम शिक्षा, सहयोग और संवेदना को साथ लेकर चलें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए परिषद द्वारा एक ट्रस्ट गठित किया जाएगा जिसके माध्यम से उच्च शिक्षा हेतु जरूरतमंद बच्चों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा।

मंत्री अचल गुप्ता ने बताया कि मेधावी छात्रा सृष्टि गुप्ता की प्रेरणा से उसके परिजनों ने समाज के बच्चों की सहायता के लिए 1 लाख 51 हजार रुपए कि धनराशि का चेक प्रदान किया है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, संरक्षक बाबू रोशन लाल गुप्ता, नीरा दिनेश, विनय गुप्ता, विनोद कुमार सराफ, मुकेश गुप्ता (इलेक्ट्रिक), दिवाकर गुप्ता, माथुर वैश्य महासभा के अंतरिम अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, महामंत्री मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, राकेश गुप्ता, रघुनाथ प्रसाद, पूर्व महासभा अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, राम मोहन कोठिया, वीरेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन