Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शिवहरे समाज का निःशुल्क वैवाहिक परिचय सम्मेलन 19 को, जुटेंगे देशभर से विवाह योग्य जोड़े

Pragya News 24

Thu, Nov 16, 2023
Post views : 133
  • शिवहरे समाज एवं शिवहरे वाणी के संयुक्त तत्वावधान में सूरसदन में होगा वृहद स्तर पर आयोजन
  • विभिन्न प्रांतों से करीब 2 हजार से अधिक युवा आएंगे, पंजीकरण रहेगा निःशुल्क
  • केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री श्रीपद यशोनायक और स्टांप पंजीकरण शुल्क राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल होंगे मुख्य अतिथि

आगरा। यूं तो सात जन्मों का वैवाहिक रिश्ता पहले से ही तय होता है किंतु रिश्ते को बनाने के लिए कोई न कोई माध्यम अवश्य ही बनता है। भविष्य के वर− वधुओं का रिश्ता तय करने के लिए शिवहरे समाज एवं शिवहरेवाणी संयुक्त रूप से प्रयास करने जा रही है। 19 नवंबर को आगरा में पहली बार निःशुल्क कलचुरी(वैश्य) वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित होगा।

गुरुवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित बृजभोग रेस्टोरेंट में आयोजन का पोस्टर विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि विजय शिवहरे आगरा − फिरोजाबाद एमएलसी (विधायक) ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर का परिचय सम्मेलन भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती के अवसर पर 19 नवंबर को सूरसदन में होगा। करीब 2 हजार से अधिक लोग आयोजन में शामिल होंगे।

कार्यक्रम संयोजक एवं शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू ने बताया कि परिचय सम्मेलन में यूपी समेत मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, बिहार आदि राज्यों से विवाह योग्य युवक युवतियां आएंगे। जिनमें से दर्जनों उच्च शिक्षा प्राप्त एवं मल्टी नेशनल कंपनियों में कार्यरत भी हैं। आयोजन के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री श्रीपद यशोनायक(गोवा) और स्टांप एवं पंजीकरण शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जैसवाल होंगे।

रामसिया विकास गुप्ता ने बताया कि परिचय सम्मेलन में जायसवाल, पोरवाल आदि कलचुरी वैश्य समाज को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर श्री दाउजी मंदिर, सदरभट्टी के अध्यक्ष विजनेश शिवहरे, श्री राधाकृष्ण मंदिर लोहामंडी के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), आशीष शिवहरे, मुकुंद शिवहरे, रवि गुप्ता, धर्मेश शिवहरे, हिमांशु शिवहरे, विकास गुप्ता, अशोक गुप्ता, अंकित गुप्ता, केके शिवहरे आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन