Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सेवा आगरा ने शुरू की शीतल जल सेवा, राहगीरों को मिलेगी गर्मी में राहत

Pragya News 24

Thu, Apr 24, 2025
Post views : 87
  • वर्ष भर चलेगी प्याऊ सेवा, शुभारंभ अवसर पर वितरित किए गए मौसमी फल व शरबत

आगरा। तपती गर्मी में प्यास से बेहाल राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से सेवा आगरा संस्था द्वारा सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा पर शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया। यह सेवा पूरे वर्ष उपलब्ध रहेगी, जिससे राहगीर स्वच्छ व शीतल जल का लाभ ले सकेंगे।

गुरुवार को जनकल्याण की इस पहल का उद्घाटन सेवा आगरा के अध्यक्ष एवं पार्षद मुरारी लाल गोयल द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि "गर्मी में हर व्यक्ति को स्वच्छ व ठंडा पानी सुलभ हो, इसी उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष तक फूस की प्याऊ लगाई जाती थी किंतु इस बार टीन शेड में बॉक्स बनाकर प्याऊ लगाई गई है जिससे प्याऊ के अंदर स्वच्छता और शीतलता बनी रहे। मटके का प्राकृतिक शीतल जल राहगीरों को प्याऊ में पिलाया जाएगा।"

संस्था की संस्थापक सुमन गोयल ने बताया कि शुभारंभ अवसर पर राहगीरों को शरबत व मौसमी फल भी वितरित किए गए। सेवा कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राहगीरों ने कहा कि “इस चिलचिलाती गर्मी में यदि रास्ते में ठंडा व स्वच्छ पानी मिल जाए, तो यह किसी वरदान से कम नहीं।”

इस अवसर पर पार्षद एवं मुख्य सचेतक अनुराग चतुर्वेदी, पार्षद एवं उप नेता प्रकाश केसरवानी, पार्षद पंकज अग्रवाल, पार्षद मनोज कुमार, अमित ग्वाला, उपमा गुप्ता, रविंद्र अग्रवाल, आदर्श नंदन गुप्त, प्रवीण मित्तल, डॉ एसपी सिंह, तीरथ कुशवाह, कुमकुम उपाध्याय, मयंक खंडेलवाल, मुकेश अग्रवाल, हरिओम गोयल, कृष्ण मुरारी सिंघल, सुधीर आर्य, गिर्राज बंसल आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन