Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मानवता की सेवा में अग्रणी है रोटरी क्लब आगरा ताजसिटी

Pragya News 24

Sun, Jul 13, 2025
Post views : 109
  • 30 वें अधिष्ठापन समारोह में रोटेरियन समीर राणा को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
  • आदर्श नंदन गुप्त को पत्रकार रत्न और कुमार ललित को प्रदान किया कवि रत्न सम्मान

आगरा। रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताज सिटी द्वारा शनिवार देर रात फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्लार्कशिराज में 30 वाँ अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया।

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया, आगरा की सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ. स्मिथा एस. कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अध्यक्ष समीर राणा सहित नई कार्यकारिणी टीम को शपथ दिलवाकर अधिष्ठापित करवाया तथा नये सदस्यों को क्लब में शामिल करवाया। इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते कहा कि हमें अपने देश की प्राचीन धरोहर को सँभालना होगा तभी हम अपने देश की पहचान और संस्कृति को बचा पायेंगे। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ने भारत में रचनात्मक कार्य कर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभायी है, जिसके लिए हर रोटरी सदस्य बधाई का पात्र है।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार आदर्शनंदन गुप्त को पत्रकार रत्न और उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा सम्मानित कवि कुमार ललित को कविरत्न सम्मान प्रदान किया गया।

रो. शशि शिरोमणि ने अतिथियों का स्वागत कर क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। रो. अध्यक्ष समीर राना और रो. प्रतिभा ने सुपरिन्टेन्डेन्ट महोदया का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभा का संचालन पूर्व अध्यक्ष रो. अम्बरीष पटेल द्वारा व धन्यवाद ज्ञापन रो. डा० डी.वी. शर्मा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में रो. आरती मेहरोत्रा, वास्तुविद् रो० अर्चना यादव, रो० राजीव द्विवेदी, डा० शरद गुप्ता, रो० अमिताभ जी, रो० मीरा जी, रो० संजय गोयल, डा० विभांशु जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा0 किया की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन