Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राष्ट्र सेविका समिति, आगरा ने किया गणेशराम नगर कन्या महाविद्यालय में वृक्षारोपण

Pragya News 24

Tue, Jul 15, 2025
Post views : 157

आगरा। राष्ट्र सेविका समिति, आगरा द्वारा गणेशराम नागर कन्या महाविद्यालय, बलकेश्वर, आगरा पर 15 जुलाई 2025 को समिति की बहनों और छात्राओं द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आगरा विभाग कार्यवाहिका श्रुति सिंघल ने बताया समिति प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में वृक्षारोपण कार्यक्रम का बृहद स्तर पर आयोजन करती आ रही है। उन्होंने छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि हमने आज नीम, अमरुद, तुलसी, शीशम, पीपल, करौंदा, सहजन एवं विभिन्न प्रकार के पौधों को रोपित किया है। यह सभी पौधे मानव जाति के स्वास्थ्य और अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा समिति की बहनों और छात्राओं को उन पौधों के औषधीय गुण, प्रजातियां, उनकी देखरेख से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। उन्होंने कहा पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। हम सभी को परस्पर सहयोग से अपने-अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण करना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।
श्रुति सिंघल जी ने कहा एक पौधा मां के नाम लगाएं और एक पौधा शहीदों के नाम भी लगाना अति आवश्यक है।
समिति और विद्यालय के परस्पर सहयोग से इन सभी पौधों की विशेष देखरेख की जाएगी।

समिति की प्रांत सेवा प्रमुख दुर्गेश शर्मा ने बताया वृक्षारोपण हर नागरिक का दायित्व है। पर्यावरण संरक्षण में सबसे महत्वपूर्ण कदम है पेड़ लगाना। पृथ्वी पर जीवन का आधार वृक्ष ही है। जितने ज्यादा पेड़ लगाएंगे हवा उतनी ही शुद्ध होगी।

राष्ट्र सेविका समिति से पूर्वी महानगर कार्यवाहिका मीना गुप्ता, रीना जैन, अरुणा गुप्ता, साधना राठौर, निर्मला, विनीति, रीता धाकरे और भावना वरदान शर्मा ने वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या चारु पटेल और संगीता अग्रवाल के साथ आगरा नगर निगम पर्यावरण विभाग से राकेश शुक्ला का भी सहयोग रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन