Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: प्रमुख उद्यमी व समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल 'पेंट वालों' को स्पेन में सपत्नीक मिला अंतरराष्ट्रीय कंसाई सेवा रत्न सम्मान

Pragya News 24

Wed, Jun 18, 2025
Post views : 135
  • उद्योग, समाजसेवा और जीवन रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए आगरा के समाजसेवी दंपति को मिली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना
  • अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ के साथ पर्यावरण संरक्षण और गो सेवा का दिया संदेश

आगरा। सेवा आगरा के संस्थापक-अध्यक्ष, जाने-माने पेंट व्यापारी व प्रमुख समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल 'पेंट' वालों को स्पेन के बार्सिलोना शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में उद्योग, समाज सेवा और जीवन रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सपत्नीक अंतरराष्ट्रीय कंसाई सेवा रत्न सम्मान प्रदान किया गया।

भारत, नेपाल और भूटान सहित विभिन्न देशों और भारत के विभिन्न प्रदेशों के पेंट व्यवसाय से जुड़े 300 कोर डीलर्स को संबोधित करते हुए मुरारी लाल गोयल 'पेंट वालों' ने 'हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ' के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और गौ माता की सेवा का भी संदेश वैश्विक स्तर पर दिया।

इस दौरान कंसाई नैरोलैक के प्रबंध निदेशक प्रवीण डी. चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) राम मल्होत्रा, कार्यकारी निदेशक हिरोकाजू कोटेरा, वाइस प्रेसिडेंट रोहित मलखानी, जीएम सेल्स ईश मदान और स्टेट हैड अरुण राना प्रमुख रूप से मंच पर मौजूद रहे।

तीन देशों की 11 दिवसीय यात्रा से लौटकर मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि उन्होंने कनाडा के टोरंटो, स्पेन के बार्सिलोना और इटली के रोम शहर में बतौर पार्षद स्वच्छता, ड्रेनेज सिस्टम, गार्बेज ट्रीटमेंट, पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी मैनेजमेंट, ट्रैफिक सिस्टम, चौराहा सुंदरीकरण सहित विभिन्न बिंदुओं का गहनता से अध्ययन और निरीक्षण किया ताकि आगरा को और भी हरा भरा, साफ सुथरा, सुंदर और सुरक्षित बनाया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन