Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: प्रयास ने किया ‘अपना घर’ में अपनों की खुशी के लिए प्रयास, टीवी और म्यूजिक सिस्टम भेंट कर महिलाओं के जीवन में घोली संगीत की मुस्कान

Pragya News 24

Wed, Oct 29, 2025
Post views : 154

आगरा। सेवा जब दिल से होती है तो वह केवल दान नहीं, बल्कि स्नेह का संचार बन जाती है। इसी सेवा भाव का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया लायंस क्लब प्रयास ने, जब क्लब के सदस्यों ने अपना घर अन्नपूर्णा महिला आश्रम, न्यू राजा मंडी पहुंचकर वहां रह रही निराश्रित महिलाओं के बीच खुशियां बांटीं। अपनत्व के साथ सेवा शीर्षक के इस सेवा कार्यक्रम में क्लब द्वारा आश्रम की महिलाओं के मनोरंजन एवं मानसिक आनंद हेतु एलईडी और म्यूजिक सिस्टम भेंट किया गया। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, संवेदना और अपनत्व से ओतप्रोत रहा।

मुख्य अतिथि के रूप में डीसीपी (पूर्वी) अभिषेक अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी मानसी अग्रवाल उपस्थित रहीं। डीसीपी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि जब समाज की सेवा में प्रेम और करुणा जुड़ जाते हैं, तब वह केवल सहायता नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने का कार्य बन जाता है। लायंस प्रयास अपने हर कार्य में इस भावना को साकार कर रहा है।
विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (द्वितीय) अजय भार्गव ने कहा कि सेवा की इस परंपरा को आगे बढ़ाने वाले ऐसे क्लब वास्तव में समाज की धड़कन हैं।
क्लक्ष रीतेश मांगलिक ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सेवा परियोजनाएं चलाना नहीं, बल्कि उनमें आत्मीयता और भावनात्मक जुड़ाव बनाना है।
अन्नपूब की पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि लायंस प्रयास का हर कदम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए समर्पित है।
अध्यर्णा महिला समिति की संरक्षक कांता माहेश्वरी और अध्यक्ष मधु बंसल ने बताया कि यह आश्रम भरतपुर स्थित अपना घर संस्था की शाखा है, जहां वर्तमान में 25 निराश्रित महिलाएं रह रही हैं और 25 नई महिलाओं को रेस्क्यू कर लाने की प्रक्रिया जारी है। संस्थाओं और समाजसेवियों के सहयोग से आश्रम में महिलाओं को नया जीवन, आश्रय और सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
लॉयंस क्लब प्रयास की सचिव सुरभि पाटनी ने जानकारी दी कि आगामी 2 नवंबर को क्लब द्वारा 8 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन महाकालेश्वर मंदिर, आनंदी भैरव मंदिर रोड, दयालबाग पर किया जाएगा।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग, तनुजा मांगलिक, आभा सरीन, शीनू कोहली, दिव्या गोयल, रानू अग्रवाल, मनीष बंसल, रीना गर्ग आदि उपस्थित रहे। आश्रम की व्यवस्थापक राजरानी गांधी और सचिव सुषमा मंगल ने क्लब का आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन