Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लॉयंस क्लब विशाल का 22 वां स्वास्थ्य मेला 9 को, बटेश्वर में हजारों लोगों को मिलेगा चिकित्सकीय लाभ

  • बटेश्वर के दिगम्बर जैन मंदिर में लगेगा विशाल स्वास्थ चिकित्सा एवं परामार्श शिविर
  • मधुमेह जागरुकता शिविर में होगी विभिन्न चिकित्सकीय जांच, ग्रामीणाें को किया जाएगा जागरुक
  • चलो गांव की ओर जन जागृति अभियान के अंतर्गत 22 वर्षाें से की जा रही ग्रामीणाें की सेवा

आगरा। भारत को देखना है तो भारत के गांव को देखाे, यदि भारत की सेहत को देखना है तो ग्रामीणाें की नब्ज को टटोलो। चलो गांव की ओर जन जागृति अभियान के अंतर्गत लॉयंस क्लब विशाल एक बार फिर आगरा के ग्रामीण अंचल में विशाल स्वास्थ्य मेला लगाने जा रहा है। आयोजन का पोस्टर विमोचन समारोह पदम दीप टॉवर, संजय प्लेस पर शुक्रवार को आयोजित किया गया।

अध्यक्ष हेमेंद्र अग्रवाल ने बताया कि लॉयंस क्लब विशाल विगत 22 वर्षाें से आगरा शहर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में चलो गांव की ओर जन जागृति अभियान चला रहा है। जिसके अंतर्गत ग्रामीणाें को मधुमेह के प्रति जागरुक किया जाता है। इस वर्ष ये अभियान रिसर्च सोसायटी फॉर द स्टडी आफ डायबिटीज इन इंडिया यूपी चैप्टर (आरएसएसडीआइ) के सहयोग से बटेश्वर में आयोजित किया जाएगा। 09 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बटेश्वर के श्रीदिगम्बर जैन मंदिर में विशाल शिविर लगाकर चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क जांचे भी की जाएंगी।

वरिष्ठ सदस्य एवं संयोजक डॉ अरविंद जैन ने बताया कि मधुमेह विभिन्न बीमारियों की मुख्य जड़ है। इसके प्रति जरा सी असवाधानी गंभीर रोग दे सकती है। मधुमेह के कारण होने वाली परेशानियों के सावधान करते हुए शिविर में नेत्र, दंत, नस, हड्डी, आंख− कान और गला रोग के विशेषज्ञ परामर्श देंगे। साथ ही महंगी जांचे भी पूर्ण रूप से निःशुल्क की जाएंगी। जिसमें लीवर, नेत्र, फाइब्रो स्कैन, कैल्शियम, कॉर्डियोग्राम, मधुमेह, नसों की जांच निःशुल्क की जाएंगी। ग्रामीणाें को ग्लूकोमीटर से मधुमेह की जांच करना भी सिखाया जाएगा। साथ ही उचित आहार सेवन की जानकारी दी जाएगी।

वरिष्ठ सदस्य अजय बंसल ने बताया कि शिविर के रजिस्ट्रेशन आगरा शहर और बटेश्वर में आरंभ हो चुके हैं। अब तक 300 से अधिक लोग शिविर में रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

कैंप संयोजक सीए राकेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में डॉ हिमांशु यादव, डॉ सुनील बंसल, डॉ प्रभात अग्रवाल, डॉ तपिश साहू, डॉ शुभम जैन, डॉ कौस्तुभ साने, डॉ वैभव गर्ग, डॉ अतुल जैन, डॉ विजय गुप्ता अपनी सेवाएं देंगे।

पोस्टर विमोचन समारोह में सचिव सुनील बंसल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन