Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सेवा, भक्ति और करुणा के पथ पर तपस्या फाउंडेशन का मानवीय प्रयास

Pragya News 24

Sun, Jul 20, 2025
Post views : 194

आगरा। सेवा, भक्ति एवं करुणा ऐसी पगडंडियां हैं जो हमें परम शक्ति तक पहुंचने में सहयोग करती हैं एवं हमारे कर्मों को श्रेष्ठ बनाती हैं। निस्वार्थ भाव से किए हुए प्रयास हमें ईश्वर से जोड़ते हैं और प्रभु कृपा का पात्र बनाते हैं। तपस्या फाउंडेशन ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष पूजा खिलवानी ने महाकालेश्वर मंदिर, दयालबाग में आयोजित सेवा कार्य के अवसर पर यह प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।

तपस्या फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए रविवार को बस्ती में निवासरत 150 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को रेनकोट और छतरियों का वितरण किया गया। इसके साथ ही सावन के पारंपरिक व्यंजन - जैसे घेवर आदि का भी वितरण कर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।

इस सेवा कार्य में फाउंडेशन के संरक्षक नितिन कोहली, मार्गदर्शक आचार्य सुनील कुमार वशिष्ठ, व्यवस्थापक मोहित दिवाकर, तनीषा पंवार, अध्यापिका रेनू सिंह, प्रियंका अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन