Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: क्षत्रिय सभा शाखा कमला नगर में वृद्धजन सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन

Pragya News 24

Tue, Oct 31, 2023
Post views : 183

आगरा। श्रीराम के वंशज क्षत्रियों का दायित्व मर्यादा के साथ राष्ट्र कर्तव्य निभाते हुए सर्व समाज को साथ लेकर चलना है। मुख्य अतिथि दक्षिणांचल के पूर्व एमडी कृपाल सिंह व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी ने सेन्ट कोलम्बस स्कूल में आयोजित क्षत्रिय सभा (कमला नगर शाखा) द्वारा वृद्धजन सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विजय दशमी पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीराम दरबार के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि दक्षिणांचल के पूर्व एमडी कृपाल सिंह व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत शाखाध्यक्ष गौरव परमार व महामंत्री राजकुमार भदौरिया ने तिलक कर व पटका एवं साफा पहनाकर किया।

संरक्षक सदस्य बलवीर सिंह ने भगवान श्रीरामचंद्र के व्यक्तित्व से अवगत कराते हुए कहा कि वनवास के दौरान साधन विहीन होने पर भी श्रीराम चंद्र जी ने अजेय रावण को परास्त किया। संकल्प के बल पर आसानी से बड़े लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।

अतिथियों द्वारा 20 वृद्धजनों को शॉल पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्र निर्माण व भक्ति पर आधारित गीतों पर विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सुरभी तोमर, आरोही सिंह परमार ने भजन व नृत्य के माध्यम से रानी लक्ष्मी बाई की वारता का बखान किया। वंशिका परिवाहर ने राजस्थानी नृत्य घूमर से सभी का मन मोह लिया। अनन्या सिंह परमार ने बी मनमोहक प्रस्तुति दी। अध्यक्षता जयपाल सिंह जादौन व संचालन राजीव चंदेल ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश प्रताप सिंह, क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष भंवर सिंह चौहान, भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन जयपाल सिंह, बृजराज सिहं परमार, महताब सिंह परिहार, विजयपाल सिंह चौहान, प्रताप भान सिंह चौहान, नेत्रपाल सिंह चौहान, बलवीर सिंह, भूरी सिंह, सुनीर राघव, संदीप राघव, केदार परमार, यशपाल सिंह धाकरे, सुरेन्द्र सिंह सिकरवार, राजबहादुर सिंह राज, गजेन्द्र सिंह परमार, मानवी परमार, मधुरानी सिंह, ज्योति संह, मनीषा, सिहं, क्षमा सिंह परिहार, सीमा भदौरिया, सरिता भदौरिया, प्रवेश तोमर आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन