Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अयोध्या में डोले में घूमे श्रीराम तो अग्रवाल महासभा ने किया भंडारा

Pragya News 24

Fri, Jan 19, 2024
Post views : 177
  • मकर संक्रांति व अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन से हर्षित, अग्रवाल महासभा नें श्रीराम का पूजन कर हलवाई की बगीची मंदिर में किया भंडारा

आगरा। 500 वर्ष से अधिक लम्बे समय की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन से हर्षित व मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अग्रवाल महासभा ने भंडारे का आयोजन किया। कैलाशपुरी रोड स्थित हलवाई की बगीची मंदिर में श्रीराम का विधि विधान से पूजन किया गया। श्रीराम के भजन गाए गए।

भंडारे का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेश गोयल व तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चंद गर्ग ने श्रीराम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूड़ी, सब्जी, गजक, हलवा चने का भोग लगाया। इसके उपरान्त सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

अध्यक्ष विनोद गोयल व महामंत्री विष्णु बिहारी गोयल ने कहा कि लम्बे समय के इंतजार व संघर्ष के बाद आखिर वो घड़ी आ ही गई जब रामलला अयोध्या स्थित मंदिर में विराजेंगे। समस्त देशवासियों के लिए यह हर्ष का विषय है। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि सुख शांति से अयोध्या में कार्यक्रम सम्पन्न हो।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष दिनेश मित्तल, कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र गोयल, मुख्य व्यवस्थापक कुलवन्त मित्तल, रामरतन मित्तल, साकेत अग्रवाल, जीवनलाल मित्तल, सीताराम अग्रवाल, लक्ष्मीनायारण अग्रवाल, डॉ. मंजू बंसल, अनूप अग्रवाल, फूलचंद बंसल, सतीश गर्ग, देवेन्द्र बंसल, सुभाष गर्ग, शैलेन्द्र बंसल, बृजेश अग्रवाल, वीरेन्द्र जैन आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन