Thu 06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कानपुर के उद्यमियों के लिए यूएई ने खाेले व्यापार के द्वार, खाड़ी देशाें से यूरोप तक व्यापारिक विस्तार का समर्थन

Pragya News 24

Tue, Sep 17, 2024
Post views : 65
  • एसोचैम ने आयोजित की लैंडमार्क होटल में कानपुर के उद्यमियों की यूएई से आए प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बी2बी बैठक
  • एसएआइएफ जोन ने संयुक्त अरब अमीरात के माध्यम से भारतीय कंपनियों के लिए वैश्विक विस्तार के अवसरों का प्रदर्शन किया
  • दो दिवसीय बैठकों में जुड़े गहरे व्यापारिक संबंध, कानपुर का उद्योग अब पकड़ेगा रफ्तार, प्रमुख उद्यमियों ने जताई सहमति

कानपुर। भारतीय उद्योग जगत को वैश्विक साझेदारी के साथ मजबूती प्रदान करने के उदृेश्य से एसोसिएट चैंबर्स आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आफ इंडिया (एसोचैम) ने यूएई से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ वन टू वन बी टू बी बैठकें आयोजित कीं।

दो दिवसीय बैठक में शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री जोन (एसएआईएफ जोन), शारजाह सरकार, संयुक्त अरब अमीरात के एक प्रतिनिधिमंडल को शामिल किया गया। कानपुर उद्योग जगत की प्रमुख संस्था बीएनआई कानपुर, चमड़ा निर्यात परिषद, लघु उद्योग भारती, मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश और टीआईई उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित बैठकों का उद्देश्य रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से भारतीय कंपनियों की वैश्विक उपस्थिति को मजबूत करना था।

एसोचैम के डिप्टी डायरेक्टर इरफान आलम ने बताया कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच हुआ मई 2022 में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को गहरा करने में एक गेम-चेंजर रहा है। दोनों देशों के व्यवसाय पहले से ही समझौते के तहत शुल्क छूट लाभ उठा रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरूप द्विपक्षीय व्यापार और दो-तरफा निवेश प्रवाह में वृद्धि हुई है।

दो दिवसीय आयोजन में हुयी चर्चाओं ने कानपुर के व्यवसायों को भारत-यूएई सीईपीए के लाभों कैसे प्राप्त किया जा सकता है इस पर जानकारी दी गयी। इसमें यूएइ में उद्योग की शाखाएं स्थापित करने के अवसर भी शामिल थे। बताया गया कि कैसे यूएई को लॉन्चपैड के रूप में स्थापित करके, भारतीय कंपनियां खाड़ी, अफ्रीका, यूरोप और उससे आगे के बाजारों में निर्बाध रूप से विस्तार कर सकती हैं। एसएआईएफ जोन का प्रतिनिधित्व करने वाले अली अल मुतावा ने यूएइ और व्यापक जीसीसी क्षेत्र में भारतीय निर्यातकों के लिए आकर्षक संभावनाओं पर जोर दिया। कहा कि यूएइ और अन्य खाड़ी बाजारों में भारतीय उत्पादों की उच्च मांग है। सीईपीए के साथ, संयुक्त अरब अमीरात ने एक अग्रणी पुनः निर्यात केंद्र के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। एसएआइएफ ज़ोन प्रोत्साहन और अवसरों की एक श्रृंखला प्रदान करता है। जो उद्यमी विश्व स्तर पर अपने उद्योग का विस्तार करना चाहते हैं उनके लिए ये एक प्रवेश द्वार होगा। सहयोग की अपार संभावनाओं को देखते हुए 70 से अधिक कंपनियों ने बैठकों में भाग लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन