Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गोकुल में मचा उल्लास, नंद के आनंद भयो

Pragya News 24

Wed, Oct 29, 2025
Post views : 93

• श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के चौथे दिन नंदोत्सव, पूतना उद्धार और डांडिया नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति
• स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर के निर्देशन में जीवंत हुई गोकुल की भक्ति और प्रेममयी झांकी

आगरा। “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोषों से गूंज उठा पूरा लीला स्थल। वाटर वर्क्स स्थित गौशाला प्रांगण में चल रहे श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को आयोजित नंदोत्सव, पूतना उद्धार एवं डांडिया नृत्य संध्या में भक्तिभाव, उल्लास और आनंद का अनूठा संगम देखने को मिला। श्री रास बिहारी कृपा सेवा ट्रस्ट वृंदावन के प्रसिद्ध लीला निर्देशक स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर के दिव्य निर्देशन में प्रस्तुत इस मंचन ने दर्शकों को गोकुल की आनंदमयी भक्ति में डुबो दिया।

स्वरूपों की आरती नेशनल चैंबर के अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, योगेंद्र सिंघल, शलभ शर्मा और अतुल गुप्ता, संजय गोयल, संजय आगरा स्टील, विवेक जैन, मनोज गुप्ता, अशोक हरियाणा, मनोज बंसल, राजेंद्र अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, मुकुंद, संजय चेली के साथ श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, अशोक गोयल, शेखर गोयल ने की।

कार्यक्रम का आरंभ नंदोत्सव के उल्लासमय दृश्य से हुआ। ज्यों ही यह समाचार फैला कि “नंद के घर आनंद भयो, नंदलाल पैदा भए”– पूरा ब्रज आनंदित हो उठा। गोप-गोपिकाएँ बधाइयाँ गाने लगीं, ढोल-मंजीरों और बांसुरी की धुनों पर लोग थिरक उठे। मक्खन-मिश्री की बधाइयाँ लुटाई गईं, महिलाएँ सिर पर कलश लिए नाच उठीं और कलाकारों ने गोकुल के उत्सव का ऐसा जीवंत चित्रण किया मानो स्वयं द्वापर युग उतर आया हो।
इसके पश्चात मंचित हुई पूतना उद्धार लीला। कथानुसार, पूतना राक्षसी के रूप में श्रीकृष्ण को मारने आई थी, किंतु भगवान ने उसके विष सहित प्राण हर लिए और उसे मोक्ष प्रदान किया। इस दृश्य में स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर के निर्देशन में कलाकारों ने मातृत्व, दया और उद्धार की भावना को अत्यंत मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया।
यह प्रसंग दर्शकों के लिए यह संदेश लेकर आया कि भगवान की शरण में आने वाला कोई भी प्राणी, चाहे वह शत्रु ही क्यों न हो, उद्धार का पात्र बन जाता है।

वाटर वर्क्स स्थित गौशाला प्रांगण में श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण लीला में पूतना वध की लीला का मंचन करते कलाकार।

संध्या का समापन डांडिया नृत्य से हुआ। रंगीन परिधानों में सजे गोप-गोपिकाओं ने श्रीकृष्ण भजनों की धुन पर डांडिया खेला। ढोलक, मंजीरा और बांसुरी की लय पर पूरा परिसर झूम उठा। दर्शक भी इस भक्ति और उल्लास के प्रवाह में शामिल हो गए। हर ओर केवल प्रेम, संगीत और श्रीकृष्ण नाम की गूंज सुनाई दी।

बुधवार को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर
समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को लीला स्थल पर “काले खान मदन मोहन लीला” का मंचन किया जाएगा, जिसमें एक भक्त और भगवान के भावनात्मक संबंध का वर्णन किया जाएगा। साथ ही भक्तों के लिए “फूलों की होली” का भव्य आयोजन होगा, जिसमें वृंदावन की पारंपरिक रंगभरी रास का आनंद लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लीला स्थल पर बुधवार की सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने शहरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर मानवता की सेवा में भाग लें।

इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में विजय रोहतगी, अशोक गोयल, शेखर गोयल, गिर्राज बंसल, ब्रजेश अग्रवाल, लक्ष्मण शर्मा, विष्णु अग्रवाल, केसी अग्रवाल, अनीश अग्रवाल, केके अग्रवाल, अनूप गोयल, विनीत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन