Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भागवत कथा श्रवण का वो ही अधिकारी, जिसने धारण किया जीवन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का हारः आचार्य श्रीकृष्ण प्रकाश

Pragya News 24

Mon, Dec 18, 2023
Post views : 139
  • मुस्कान पार्क, सेक्टर आठ में आरंभ हुई श्रीमद् भागवत की अमृत वर्षा
  • पहले दिन पीत परिधानों में श्रद्धालुओं ने निकाली बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा

आगरा। पवित्र माह मार्गशीर्ष के अवसर पर सेक्टर आठ, आवास विकास कॉलोनी स्थित मुस्कान पार्क में श्रीमद् भागवत कथा आरंभ की गई। सोमवार को कथा से पूर्व बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

प्रथम दिन के यजमान हरिओम शुक्ला और अर्चना शुक्ला सहित संरक्षक डॉ पार्थ सारथी शर्मा, अशोक चौबे, राजेश चतुर्वेदी, सर्व व्यवस्था प्रमुख श्रीकांत शर्मा, मोहिनी शर्मा, आनंद राय, पार्षद भरत शर्मा द्वारा श्रीमद् भागवत जी का विधिवत पूजन किया गया । बैंड बाजों के साथ यात्रा आरंभ हुई। पीत परिधानों में 231 महिलाओं ने कलश यात्रा में शीश पर धारण किये और पुण्य कमाया। कलश यात्रा ने सेक्टर आठ और चार का भ्रमण किया। मार्ग में जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

सेक्टर आठ, मुस्कान पार्क से निकाली गयी कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु

कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य श्रीकृष्ण प्रकाश पाठक (वृंदावन) ने कथा का आरंभ करते हुए भागवत महात्म्य, भक्ति-नारद संवाद और गोकर्ण उपाख्यान का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा आयोजन मनोरंजन का साधन नहीं अपितु कई जन्मों का पुण्य फल होता है। भागवत कथा कैसे और क्यों सुने, ये महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से पूर्व हृदय में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य को धारण करना अति आवश्यक है। साथ ही जीवन में जब तक सात्विकता का वास नहीं होता तब तक भागवत कथा के ज्ञान का समावेश आत्मा में नहीं हो सकता।

डॉ पार्थ सारथी शर्मा ने बताया कि कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4ः30 बजे तक होगा। आयोजन में मंगलवार को परिक्षित जन्म कथा, कुंति स्तुति, भीष्म स्तुति और शुकदेव आगमन प्रसंग होंगे। कार्यक्रम की व्यवस्था विवेक उपाध्याय, सुधीर चौबे, प्रदीप कौशिक, आनंद मिश्रा, पुलकित शर्मा, विष्णु पाराशर, प्रदीप शर्मा, विनोद पांडे, अभिषेक शुक्ला, रोहित शर्मा, गुंजन पाराशर, विवेक पाराशर, नरेश तिवारी, अनीता गौतम, लता शर्मा, विजय कौशिक, दीपमाला, मंजू, कुसुम, संगीता, ममता, संध्या, रेनू, भावना, बेबी, ममता आदि ने संभाली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन