Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गणेश जी की सवारी से हुई शिव बारात की भव्य शुरुआत, नासिक बैंड की गूंज और तांडव नृत्य से शिवमय हुआ दयालबाग

Pragya News 24

Tue, Jul 15, 2025
Post views : 160
  • महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने की आरती, शिवदृपार्वती विवाह कथा में प्रेम, तप और करुणा का दिव्य संगम
  • सावन महोत्सव समिति द्वारा किया गया है श्री शिव महापुराण कथा एवं महा रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन

आगरा। श्री महाकालेश्वर मंदिर, दयालबाग में सावन महोत्सव समिति द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा एवं महा रुद्राभिषेक महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। जैसे ही गणेश जी की सवारी ने शिव बारात की अगुवाई की, नासिक बैंड की धुनों और शिव नाम के गगनभेदी जयघोषों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।
शिव बारात जतिन रिज़ॉर्ट से सरला बाग रोड होते हुए 100 फुटा रोड तक निकाली गई। सबसे आगे गणेश जी की झांकी, उसके पीछे शिव के गण, फिर नंदी पर विराजमान शिव और पार्वती के स्वरूप, और रथों पर सजी झांकियां चल रही थीं। तांडव नृत्य, भूतदृप्रेतों के प्रतीकात्मक स्वरूप और साधु वेशधारी बच्चों ने बारात में उत्साह और आकर्षण को चार चांद लगा दिए।

महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, आचार्य विष्णु कांत शास्त्री एवं कथा व्यास आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने विधिवत आरती कर बारात का शुभारंभ किया। बारात का विशेष आकर्षण बना नासिक से बुलाया गया भव्य बैंड, रथों पर विराजमान शिवदृपार्वती स्वरूप, नृत्यमयी झांकियां, शिव तांडव की प्रस्तुति, गणों की झांकी और शंखध्वनि एवं भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा और जलार्पण।

शिव बारात से पूर्व कथा मंच पर आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने शिव पार्वती विवाह प्रसंग को भावविभोर शैली में प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह विवाह आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है। पार्वती का प्रेम तप है, और शिव की स्वीकृति, करुणा का अनंत विस्तार।

मुख्य संयोजक आचार्य सुनील वशिष्ठ ने कहा कि शिव बारात केवल धार्मिक परंपरा नहीं, यह हमारी संस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति है जिसमें भक्त शिवत्व को बाह्य रूप से नहीं, अंतरात्मा से जीते हैं। प्रातः महा रुद्राभिषेक और पार्थिव शिवलिंग निर्माण की परंपरा भी दिनभर श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी रही।

इस अवसर पर सह संयोजक पवन शर्मा, सुनील शर्मा, सुनील सिंघल, अजय पांडे, अरविंद द्विवेदी, प्रदीप द्विवेदी, शुभम द्विवेदी, रामचरण शर्मा, आकाश शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष सरिता तिवारी, नीलू पांडे, रमेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन