Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ब्रह्म ऋषि सांई लीलाशाह के 144वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गौमाता की झांकी रही आकर्षक का केन्द्र

Pragya News 24

Wed, Apr 3, 2024
Post views : 99

रथयात्रा ने किया पूरे शाहगंज क्षेत्र में भ्रमण, साईं का रथ छूने को भक्तों की लगी होड़, जगह-जगह हुआ स्वागत

आगरा। ब्रह्मऋषि सांई लीलाशाह के जयकारों संग भक्ति में डूबे झूमते गाते सैकड़ों भक्त। ब्रह्मऋषि सांई लीलाशाह के 144वें जन्मोत्सव पर श्री कृष्ण गौशाला कमेटी द्वारा भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथयात्रा की बैंडबाजों के साथ अगुवाई करती कृष्ण कन्हैया के साथ गायों की झांकी और उसके पीछे सांई लीलाशाह की पुष्पों से सजी झांकी।

रथयात्रा का शुभारम्भ श्रीकृष्ण गौशाला के अध्यक्ष गिरधारीलाल भगत्यानी, लता भगत्यानी ने श्रीफल फोड़कर व आरती कर किया। रथयात्रा श्रीकृष्ण गौशाला से प्रारम्भ होकर लाड़ली कटरा, सोरों कटरा, शाहगंज चैराहा, रुई की मंडी, जोगीपाड़ा, भोगीपुरा, सीओडी तिराहा, साकेत कॉलोनी चैराहे से होती हुई श्री कृष्ण गौशाला परिसर पहुंची। हमें जो तुम्हारा सहारा न मिलता…, मेरे सत्गुरु तेरी नौकरी सबसे बढ़िया है… भजनों पर सैकड़ों श्रद्धा उत्साह व श्रद्धा पूर्वक सांई लीलाशाह के जयकारे लगाते हुए सांई के रथ के साथ पैदल भ्रमण किया। शाहगंज स्थित सोमनाथ धाम पर मठाधीश पीर शंकरनाथ योगी, योगी जहाज नाथ, योगी रुद्रनाथ ने शाहगंज बाजार कमेटी के पदाधिकारियों संग श्रद्धालुओं ने स्वागत कर सांई लीलाशाह की आरती उतारी। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी, सचिन महेश मंगरानी, कोषाध्यक्ष मनीष हरजानी, पूरनचंद, हेमन्त भोजवानी, सुनील करमचंदानी, भगवान अवतानी, जेपी धर्मानी, हरीश होतचंदानी, तरुण हरजानी, सोनू मदनानी, कपिल पंजवानी, कुनाल जेठवानी, डॉ अक्षय गलानी, श्याम भोजवानी, जे के अर्जुनदास, मुरलीधर पहलाजानी, ज्ञानचंद्र मूलानी, विकास गुप्ता, अनूप भोजवानी, नारायण दास पारवानी, तुलजाराम, लाल मोटवानी, नरेश लखवानी, उमेश पेरवानी, लता भगत्यानी, रिया हरजानी, पूजा भोजवानी, वर्षा धर्मानी, कीर्ति भगत्यानी आदि उपस्थित थे।

दुग्धाभिषेक व हवन कर मनाया संत शिरोमणी सांई लीलाशाह का जन्मदिवस, सांई के नाम का किया कीर्तन
संत शिरोमणी सांई लीलाशाह के जन्मोत्सव पर प्रातः दुग्धाभिषेक व हवन कर मनाया गया। श्रीकृष्ण गौशाला कमेटी द्वारा शाहगंज स्थित श्रीकृष्ण गौशाला परिसर में आयोजित संत शिरोमणी के जन्मोत्सव में भक्तों ने उत्साह, उमंग व भक्ति के साथ भाग लिया और सांई के नाम का कीर्तन किया। पंजीरी, दलिया व फल से गौवंश का भंडारा किया। अंत में भक्तों के लिए भंडारा व प्रसाद वितरण किया गया। शाहगंज, चारबाग स्थित स्वामी लीलाशाह आदर्श सिंधी इंटर कालेज स्थित संत शिरोमणी सांई लीलाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य प्रीति नागपाल मौजूद थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन