Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीराम विवाह की रस्में: मेहंदी, हल्दी और लग्न से गूंजा आगरा

Pragya News 24

Wed, Sep 17, 2025
Post views : 151

आगरा। उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को राम बारात से पूर्व, राजा दशरथ के लॉयर्स कॉलोनी स्थित अजय अग्रवाल(राजा दशरथ) के निज निवास पर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों पर पारंपरिक विवाह रस्में सम्पन्न हुईं। प्रथम चरण में राजा दशरथ की पुत्री शांता देवी के नाम से देहरी पूजन हुआ। अजय अग्रवाल (राजा दशरथ) और कल्पना अग्रवाल (रानी कौशल्या) ने आरती और तिलक के साथ चारों भाइयों का स्वागत किया। तत्पश्चात रानी कौशल्या की भूमिका निभा रहीं कल्पना अग्रवाल सहित आशिमा अग्रवाल, अनुकृति बिछोरिया, शगुन अग्रवाल, भावना अग्रवाल, आराध्या, नेहा, साक्षी, अंशिता, अलका आदि परिवार की महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए चारों स्वरूपों के हाथों में मेहंदी रचाई। अपने पुत्रों के हाथों में विवाह की मंगल मेहंदी लगाते हुए देखा राजा दशरथ और रानी कौशल्या गौरवान्वित ही हो रहे थे और भावुक भी। मेहंदी से पूर्व तेल और हल्दी की रस्म सम्पन्न हुई। उबटन और हल्दी से चारों स्वरूपों का श्रृंगार कर उनका मंगल आशीर्वाद किया गया। इस अवसर पर पूरा माहौल मंगलगीतों और चौपाइयों से गूंज उठा – “सुनहु सखी, साजन सजीवन्हि, आवहु करहुं सखि मंगल गान॥”

राजा दशरथ के भोज में उमड़ा समूचा आगरा
कार्यक्रम श्रृंखला में संध्याकाल में फतेहाबाद रोड स्थित सिग्नेचर रिजॉर्ट पर राजा जनक का परिवार बड़े हर्षोल्लास और परंपरागत वाद्य ध्वनियों के साथ लग्न लेकर पहुँचा। जनक और दशरथ परिवार के मिलन ने वातावरण को अलौकिक बना दिया। लग्न मंडप में वैदिक ऋचाएँ और तुलसीकृत चौपाइयाँ गूंज उठीं –
“सुर नर मुनि बधू सब आए। देखन भवन राम लखन सुहाए॥”
आचार्यों ने वेदमंत्रों के बीच पावन लग्न सम्पन्न कराया और सभी ने “जय सियाराम” के उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

भव्य भोज और सजावट
लग्न के उपरांत राजा दशरथ अजय अग्रवाल(बीएन ग्रुप) ने संपूर्ण आगरा को भव्य भोज का निमंत्रण दिया। भोज में उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय, गुजराती, राजस्थानी, लखनऊई और हैदराबादी व्यंजन के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय डिशेज़ भी परोसे गए। भव्य सजावट, पुष्पों की छटा और विद्युत रोशनियों ने संपूर्ण स्थल को रामदरबार की अलौकिक आभा से सजा दिया।

राजा दशरथ का आमंत्रण
राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे अजय अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा यह महोत्सव हमारी आस्था और संस्कृति का जीवंत उत्सव है। श्रीराम विवाह की रस्में मर्यादा, प्रेम और एकता का संदेश देती हैं। अब समय आ गया है कि संपूर्ण आगरा श्रीराम की बारात में सम्मिलित होकर इस दिव्य यात्रा का साक्षी बने।

यह रहे उपस्थित
मंगल रस्में के अवसर पर शगुन लेकर डॉ रंजना बंसल पहुंचीं। राजा दशरथ परिवार के अनुभव अग्रवाल, ईवान्या, अगस्त्य, पीयूष बिछोरिया, अंचल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अविरल, अविचल, अन्वेष, अंशुल, निलेश, कौशल शर्मा सहित श्री रामलीला कमेटी के मनोज अग्रवाल पोली भाई, राहुल गौतम आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन