Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीजगन्नाथ रथयात्रा 27 जून को, मृदंग व मंजीरों पर कीर्तन संग पुराने बाजार में निकाली श्रीजगन्नाथ रथयात्रा की आमंत्रण यात्रा

Pragya News 24

Tue, Jun 24, 2025
Post views : 92
  • जगह-जगह हुआ आमंत्रण यात्रा का स्वागत, 26 जून को नयन उत्सव व छप्पन भोग का आयोजन

आगरा। मृदंग और मंजीरों के कीर्तन पर झूमते भक्तजन। सिर पर विराजमान श्रीजगन्नाथजी, बहन सुभद्रा और भाई बलराम के विग्रह स्वरूप। श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के लिए श्रीहरि के बुलावे को इस्कॉन मंदिर के भक्तों ने शहर भर के श्रद्धालुओं के पास श्रद्धा-भाव से पहुंचाया। मृदंग और मंजीरे हरे राम हरे रामा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे… का कीर्तन करते हुए शहर के पुराने बाजार में आमंत्रण यात्रा निकाली गई। नूरी दरवाजा से प्रारम्भ हुई आमंत्रण यात्रा का जगह-जगह माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने भगवा झंडा दिखाकर किया। आमंत्रण यात्रा ने सिंधी बाजार, फब्बारा, किनारी बाजार, रावत पाड़ा, दरेसी, कचहरी घाट होते हुए बेलनगंज तिराहे पर विश्राम लिया।

इस्कान मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप के नेतृत्व में उत्साह व उमंग के साथ 27 जून को आयोजित की जा रही श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के लिए आमंत्रण यात्रा का आयोजन किया गया। हरि बोल व हरे कृष्णा-हरे कृष्णा, हरे राम हरे राम … के कीर्तन के साथ भव्य आमंत्रण यात्रा देखने के लिए लोग अपने प्रतिष्ठान छोड़कर बाहर आ गए। वहीं कुछ लोग भक्तिमय कीर्तन पर नृत्य करते हुए भी नजर आए। सभी श्रद्धालुओं को 27 जून को बल्केश्वर महालक्ष्मी मंदिर से प्रारम्भ होने वाले श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के लिए निमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विमल फतेहपुरिया, नवीन सिंघल, संजय कुकरैजा, प्रदीप यादव, रमेश यादव, विपिन अग्रवाल, गोपीभव प्रभु, अनिल प्रभु, अनिल गुप्ता, राजीव मल्होत्रा, प्रदीप बंसल, सूरज, शाश्वत नंदलाल आदि उपस्थित थे।

26 जून को नयन उत्सव, 27 जून को निकलेगी रथयात्रा
26 जून को कमला नगर (रश्मि नगर) स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में नयन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जहां 15 दिन के बाद भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग भक्तों को दर्शन देंगे। इस मौके पर छप्पन भोग व फूल बंगला का भी आयोजन होगा। 27 जून को भव्य रथयात्रा निकलेगी। 25 जून को शाम 5 बजे संजय प्लेस क्षेत्र में आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ आजाद पैट्रोल पंप संजय प्लेस से होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन