Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री मोरवीनन्दन सेवा मंडल करायेगा देश की सर्वप्रथम श्रीखाटू श्याम भगवत कथा

Pragya News 24

Fri, Feb 2, 2024
Post views : 138
  • श्याम प्रेमियों में उत्साह, कोठी मीना बाजार में होगी मंगल कथा की अमृत वर्षा
  • श्री खाटू श्याम मंदिर, जीवनी मंडी करेगा मार्गदर्शन, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पुरी जी महाराज होंगे कथा व्यास

आगरा। देश की सर्वप्रथम श्रीखाटू श्याम जी भगवत कथा का आयोजन आगरा की धरती पर 28 मार्च से होने जा रहा है। श्री मोरवीनन्दन सेवा मंडल द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय कथा का श्रवण श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पुरी जी महाराज (जयपुर) के मुखारविंद से होगा। आयोजन का उद्घोषणा पत्र विमोचन समारोह शुक्रवार को कैलाश पुरी स्थित होटल भावना क्लार्क इन में आयोजित किया गया।

कथा व्यास श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पुरी जी महाराज ने बताया कि भगवत शब्द का अर्थ होता है भक्त भक्तमान। अर्थात भक्त, भगवान का भाग। भागवत कथा, भक्त और भगवान दोनों की कथा है और इसका मूल भाव है सत्यम परम धीमहि। भक्त को भगवान द्वारा प्रदत्त अपने नाम का महत्व श्री खाटू श्याम भगवत कथा में बताया जाएगा।

श्री मोरवी नंदन सेवा मंडल के संस्थापक अमित अग्रवाल ने बताया कि कलयुग में श्रीखाटू श्याम जी ही तारणहार हैं। उन्हें श्री नारायण के अवतार श्रीकृष्ण ने क्यों अपना नाम दिया, उनका महत्व बताया और उनके नाम जप से क्या प्रभाव पड़ता है, इसकी संपूर्ण व्याख्या, कथा भावगत में कही जाएगी। कथा का अयोजन कोठी मीना बाजार में 28 मार्च से 03 अप्रैल तक होगा।

संस्थापक राम अग्रवाल ने बताया कि सनातन धर्म में जितने भी अवतारी पुरुष हुए सभी की कथा है, पुराण है किंतु जिन्हें भगवान ने अपना नाम दिया उनकी कथा का कहीं प्रावधान नहीं था। जन-जन तक कलयुग के अवतारी पुरुष श्री खाटू श्याम बाबा की कथा पहुंचाना आयोजन का लक्ष्य है।

श्री खाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी के संस्थापक सदस्य हेमेंद्र अग्रवाल ने बताया कि श्याम बाबा की भजन संध्या से भक्त भलिभांति परिचित हैं किंतु बाबा की कथा अपने आप में अनूठा आयोजन रहेगी, जिससे हर श्याम प्रेमी जुड़ेगा।

उद्घोषणा पत्र विमोचन के अवसर पर हेमेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पार्षद मुरारी लाल गोयल, मुकेश नैचुरल, ओएस गर्ग, राजेश खुराना, आलोक आर्य, दिग्विजय पचौरी, मनीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल (अग्र सत्ता), विजय सिंघल, सुनील दत्त सिंघल, लक्ष्मी नारायण मित्तल, कालीचरण गोयल, सुशांत गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, विनोद अग्रवाल, रीतेश अग्रवाल, नेहा, मोहिनी, सिंपल, गायत्री देवी अग्रवाल, विजय कपूर, रचना कपूर आदि उपस्थित रहे।

5001 कलश का है लक्ष्य
सात दिवसीय कथा के आरंभ पर मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। 5001 कलशों को लेकर महिलाएं पीत परिधानों में बैंड बाजे के साथ चलेंगी।

रींगस में बनेगा मोरवी धाम आश्रम
राम अग्रवाल ने बताया कि सीकर जिले के रींगस यानी खाटू धाम में श्री मोरवीनन्दन सेवा मंडल द्वारा 50 हजार स्कायर फीट भूमि अर्जित की गयी है। यहां पर संस्था द्वारा भव्य आश्रम बनाया जाएगा। जिसके अन्तर्गत गौशाला, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, संत आश्रम, वृद्धाश्रम, पुस्तकालय, गुरुकुल, मंदिर और धर्मशाला निर्माण कार्य निहित किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन