Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हरियाली तीज पर श्री खाटू श्याम जी का अनोखा श्रृंगार, इलायची और कीवी से रचा गया मनोहारी रूप

Pragya News 24

Mon, Jul 28, 2025
Post views : 78

आगरा। हरियाली तीज के पावन अवसर पर श्री खाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी में भगवान का अत्यंत अनोखा और आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस विशेष अवसर पर पहली बार भगवान का श्रृंगार इलायची और कीवी जैसे प्राकृतिक और सुगंधित फलों से किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस विशिष्ट श्रृंगार सेवा का सौभाग्य यश अग्रवाल और अजय गर्ग (आवागढ़) को प्राप्त हुआ, जिन्होंने अपनी भावपूर्ण सेवा से भगवान के स्वरूप को नव ऊर्जा प्रदान की। श्रृंगार में प्रयुक्त इलायची की सुगंध और कीवी की हरियाली ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि हम हर पर्व को श्रद्धा और नवाचार के साथ मनाने का प्रयास करते हैं। तीज के पर्व पर किया गया यह श्रृंगार भक्तों को भगवान से जुड़ने का एक नया माध्यम बना।

संजय अग्रवाल ने कहा कि प्राकृतिक चीज़ों से भगवान का श्रृंगार न केवल पर्यावरण के प्रति हमारी आस्था को दर्शाता है, बल्कि इससे भक्ति में भी ताजगी और नवीनता आती है। श्रद्धालुओं की प्रसन्नता ही हमारे प्रयास की सफलता है।

संध्या आरती के बाद खाटू नरेश के दरबार में भक्तों ने सावन की मल्हार से सजे भजनों का आनंद लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन