Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कमल तलाई मनोरथ में कमल पुष्पों से श्रंगारित हुए श्रीहरि

Pragya News 24

Wed, Jun 19, 2024
Post views : 89
  • इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ
  • धौलपुर से मंगाए दो हजार कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ भगवान का फूल बंगला

आगरा। कमल पुष्पों के मध्य विराजमान श्रीजगन्नाथ भगवान। साथ में बहन सुभद्रा और भाई बलराम। श्रीहरि की इस मनोहर छवि को देख हर श्रद्धालु बलिहारी गये। अष्टप्रहर (24 घंटे) के अखण्ड संकीर्तन भी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। संध्या काल में श्रीहरि के मनोहारी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटने लगी। मंदिर परिसर भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा।

पाण्डव निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में प्रातः मंगला आरती के उपरान्त ही अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का शुभारम्भ हो गया। संकीर्तन बुधवार को सुबह 6 बजे तक चलेगा। मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि कमल तलाई मनोरथ के लिए विशेष रूप से धौलपुर से दो हजार कमल के पुष्प मंगाए गए हैं। साथ ही बेला व अन्य पुष्पों से भगवान का श्रंगार व फूल बंगला सजाया गया। भीषण गर्मी के मौसम में चंदन के छापे से सजी हल्की व सूती पोशाक धारण कर रहे हैं भगवान। बताया का पाण्डव पुत्र भीम ने इस एकादशी का व्रत रखा था, इसलिए इसे भीमसेनी या पाण्डव एकादशी भी कहा जाता है। संध्या आरती में भक्तों ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आशू मित्तल, राहुल बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, हर्ष खटाना, ललित माधव प्रभु, शम्भू प्रभू, नवीन, अनुल गुप्ता आदि उपस्थित थे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन