Thu 06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मंगल कलश यात्रा के साथ खेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में प्रारम्भ हुई शिव महापुराण कथा

Pragya News 24

Sat, Sep 7, 2024
Post views : 67

आगरा। शहर के प्राचीन श्री खेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मंगल कलश यात्रा निकालकर किया गया। 201 कलश लिए महिलाओं ने नगर में भ्रमण कर कलश यात्रा निकाली। यात्रा का नगर भर में पुष्पवर्षा और जलपान से स्वागत हुआ।

मंगल कलश यात्रा के बाद विधिविधान से श्री शिवमहापुराण ग्रंथ को व्यास गद्दी पर स्थापित किया गया। कथा व्यास पूज्या पं गरिमा किशोरी जी श्री शिवमहापुराण का वाचन करेंगी। बैंडबाजे के साथ श्री शिवमहापुराण ग्रंथ को खेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर से नगर भ्रमण कर खेमेश्वर नाथ मंदिर स्थित कथा पण्डाल तक लाया गया। गणेश जी की मूर्ति को भी गणेश उत्सव हेतु कथा पंडाल में बड़ी ही धूम धाम के साथ लेकर आये। आचार्य विद्या सागर तिवारी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सभी देवी देवताओं का आह्वान किया।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु अपने शीश पर मंगल कलश उठाए चल रही थी। नंगे पांव चल रहे श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते श्री शिव महापुराण कथा ग्रंथ को अपने शीश पर उठाए रखा। कलश यात्रा मंदिर प्रांगड़ से प्रारंभ होकर, मालवीय नगर, लोहा मंडी, तोता का ताल मदिया कटरा होते हुए कथा पंडाल पहुंचकर संपन्न हुई। कथा आयोजन समिति ने बताया कि आज कथा की कलश यात्रा एवम गणेश पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी। कथा के साथ साथ आज गणेश चतुर्थी से गणेशजी की भी स्थापना हुई। कथा पंडाल में बड़े ही भव्य गणेश जी की मूर्ति को स्थापित किया गया।

इस अवसर पर परीक्षित अजय सुनीता माहौर, वंदना कुशवाह, बीना चैहान, पूनम छतानी, चांदनी भोजवानी, सुनीता माहौर, गुड़िया, मंजू माहौर, सिया,मधु माहौर, भारती देवी ,तुलसा देवी, जानकी देवी, कोमल, दीपा, गुड़िया, केशर देवी, दिया आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन