Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शेषनाग अवतार लक्ष्मण ने किया दशानन की बहन सूर्पनखा का अंग-भंग

Pragya News 24

Sat, Oct 5, 2024
Post views : 83

आगरा। रामलीला मैदान में आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का अत्रि ऋषि के आश्रम में आना, माता अनुसुइया का सीताजी को उपदेश देना, विराध कर, ऋषि संरभग में मिलन, ऋषि सुतीक्षण के आश्रम पधारना, पंचवटी में निवास करना, लंकेश की बहन सूर्पनखा द्वारा प्रभू श्रीराम व लक्ष्मण पर मोहित होना, मोहित होने के बाद दोनो भाइयों को अपनी राक्षसी माया से परेशान करने की लीला आदिं का मनमोहक मंचन हुआ।

आज की प्रमुख लीला मंचन में सूर्पनखा द्वारा की जा रही राक्षसी माया से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम परेशान होते है, परेशान होकर प्रभु राम द्वारा अपने अनुज भ्राता लक्ष्मण को सूर्पनखा के नाक-कान काटने की आज्ञा देते है। भ्राता लक्ष्मण द्वारा अपने प्रभु श्रीराम की आज्ञा का पालन करते हुए सुर्पनखा के नाक-कान काटने की लीला होती है। सूर्पनखा शेषावतार लक्ष्मणजी द्वारा अपने नाक-कान काट दिये जाने के बाद अपने भाई खर-दूषण के पास जाती है और अपने नाक कान काटे जाने की बात बताती है। बहन का घोर अपमान देख कर दोनों भाई खर और दूषण युद्ध के लिये श्री राम व लक्ष्मण को ललकारा जाता है। प्रभु श्रीराम व भ्राता लक्ष्मण का खर और दूषण से घनघोर युद्ध होता है। घनघोर युद्ध के बाद खर और दूषण दोनों भाई प्रभु श्रीराम के हाथों मारे जाते है।

समाज सेवी संस्था अन्नपूर्णा महिला समिति द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की गयी आरती। समिति की अध्यक्ष कांता महेश्वरी, उमा बंसल, साधना माहेश्वरी, करूणा माहेश्वरी, कीर्ति गोयल, अर्चना गर्ग, शिवानी जैन, ज्योति अग्रवाल, बबली बंसल, राधा गुप्ता, रजनी जैन राजरानी, पुष्मा जैन, काशा गुप्ता, माया कलची, मिनाक्षी कलची आदि सभी महिलाओं द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम भ्र्राता लक्ष्मण व जगत जननी मां जानकी की आरती की गयी।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, ताराचन्द्र अग्रवाल, मुकेश जौहरी, प्रकाश अग्रवाल, रामअंशु शर्मा, विकास, मीडिया प्रभारी राहुल गौतम, सुमित बंसल, आयुष बंसल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन