Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: चमकती आंखों के रथ पर बैठ नगर में दुहाई देने निकला रावण, शैतानी रथ को देख डरे सहमे लोग

Pragya News 24

Fri, Sep 20, 2024
Post views : 89

आगरा। उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध रामलीला के अंतर्गत आज शैतानी रथ पर बैठकर रावण नगर में दुहाई देने निकला। दुहाई शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल एवं रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया।

दुहाई यात्रा स्व. लाला चन्नोमल जी की बारहदरी से प्रारम्भ होकर, रावतपाड़ा, अग्रसेन मार्ग (जौहरी बाजार), सुभाष बाजार, दरेसी नं 1, दरेसी नं2, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज, छिली ईट घटिया, फुलट्टी बाजार, सेब का बाजार, किनारी बाजार, कसेरट बाजार, रावतपाड़ा होती हुई स्व. लाला चन्नोमल जी की बारहदरी पर समाप्त हुई।

रावण की दुहाई यात्रा में सबसे आगे ऊंट, ताड़का की सवारी, जेल की सवारी के बाद कुंभकरण, मेघनाथ की सवारियां भी निकाली। ताड़का की सवारी के आगे आनंदा बैंड, कुंभकरण की सवारी के आगे मोहन बैंड, मेघनाथ की सवारी के आगे मिलन बैंड और अंत में रावण की सवारी के आगे जगदीश बैंड अपनी स्वर लहरिया बिखरते हुए चल रहे थे।

दुहाई यात्रा में उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, टी.एन. अग्रवाल, मनोज अग्रवाल पोली, ताराचंद अग्रवाल, मुकेश जौहरी, काॅर्डीनेटर प्रवीण स्वरूप बंसल, अंजुल बंसल, आनंद मंगल, उपमंत्री प्रकाश चंद्र अग्रवाल, रामांशु शर्मा, मीडिया प्रभारी राहुल गौतम, सोशल मीडिया प्रभारी रजत बंसल, सहायक मंत्री विनय बंसल, संगठन मंत्री राहुल शर्मा, शालू अग्रवाल, तन अग्रवाल, लखन गर्ग, प्रश्न मंगल आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन