Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्याम नाम की मेहंदी रचाकर, निशान यात्रा की तैयारियां शुरू

Pragya News 24

Mon, Dec 18, 2023
Post views : 163
  • श्री खाटू श्याम मंदिर, रींगस में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करेंगे आगरा के भक्त
  • 20 − 21 दिसंबर को रींगस, राजस्थान में भव्य आयोजन करेगा श्री श्याम सेवक परिवार
  • निशान यात्रा संग मार्ग में लाइव भजन एवं रंगोली सज्जा होगी आकर्षण

आगरा। श्रीकृष्ण भक्ति की अनूठी मिसाल हैं खाटू श्याम बाबा और उतने ही निराले हैं उनके भक्त। आगरा से रींगस, राजस्थान तक श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए भव्य निशान यात्रा निकालने की तैयारियां आरंभ कर श्री श्याम सेवक परिवार समिति (रजि.) ने श्याम नाम की मेंहदी लगवाई।

जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर श्याम नाम की मेहंदी लगवाते श्री श्याम सेवक परिवार समिति (रजि) के सदस्य

जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में सोमवार को आयोजित मेहंदी समारोह में निशान यात्रा ले जाने के उत्साह की चमक सदस्यों के चेहरों पर दिख रही थी। भक्ति की उमंग हृदय में धारण कर सभी भक्तों ने श्याम बाबा के नाम की मेंहदी अपनी हथेलियों पर लगवाई।

अनूप गोयल ने बताया कि श्री श्याम सेवक परिवार समिति (रजि.) द्वारा हर वर्ष निशान यात्रा आगरा से रींगस, राजस्थान तक ले जाई जाती है। इस बार ये भव्य आयोजन 20 और 21 दिसंबर को होगा। आगरा सहित अन्य मंडलों से हजारों भक्त 20 दिसंबर को रींगस, राजस्थान स्थित प्राचीन श्री खाटू श्याम जी मंदिर तक निशान लेकर रवाना होंगे।

पंकज अग्रवाल ने बताया कि निशान यात्रा में रथ पर सवार होकर भजन गायिका रजनी राजस्थानी अपनी मधुर वाणी से श्याम बाबा के भजनों का प्रवाह करेंगी। यात्रा की अगवानी उंट करेंगे वहीं साथ− साथ ढोल, चंग आदि वाद्ययंत्र चलेंगे। यात्रा में मुख्य आकर्षण रींगस से खाटू श्याम मंदिर तक लाइव रंगोली जबलपुर के कलाकारों द्वारा बनाई जाएगी। सायं 5 बजे तोरणद्वार पर पीलीभीत के कलाकारों द्वारा भव्य आतिशबाजी होगी। रात 8 बजे कला भवन पर रजनी राजस्थानी द्वारा भजन संध्या होगी।

आकाश गुप्ता ने बताया कि 21 दिसंबर को बैंड बाजे के साथ लाल चुनरी में महिलाएं एवं लहरियां साफा बांधे पुरुष श्याम बाबा को छत्र अर्पित करेंगे। विशाल छप्पन भोग के दर्शन होंगे और हेलीकॉप्टर के माध्यम से मंदिर पर पुष्पवर्षा की जाएगी।

मेहंदी समारोह में सीमा अग्रवाल, पूजा गोयल, महक गोयल, प्रीति बंसल, रुक्मन अग्रवाल, रिंकी गुप्ता, नेहा गोयल, दीप्ति अग्रवाल, प्राची गोयल, पल्लवी गोयल, अरुणा गोयल, साधना अग्रवाल, छाया, विपिन बंसल, प्रबल गोयल, अमित गोयल, गौरव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पंकज लोहिया, मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

आगरा मंदिर में 21 को सजेंगे छप्पन भाेग
निशान यात्रा के उपलक्ष्य में 21 दिसंबर को जीवनी मंडी, आगरा में स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में पोशाक अर्पित की जाएगी। साथ ही मेवा का श्रंगार, फूल बंगला एवं छप्पन भाेग के दर्शन होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन