Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बल्केश्वर महादेव मेले की तैयारियाँ शुरू, आयोजन समिति बनाकर पदाधिकारियों का किया स्वागत

Pragya News 24

Wed, Jun 18, 2025
Post views : 97

आगरा। सावन के महीने में दूसरे सोमवार को लगने वाले विशाल बल्केश्वर महादेव मेले की तैयारियाँ बल्केश्वर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गई हैं। बुधवार को अतिथिवन में बल्केश्वर महादेव मेला समिति का गठन कर पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मेले की इस पहली बैठक में सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ सनातन संस्कृति से जुड़े इस प्राचीन परंपरागत मेले को सेवा और भक्ति भाव से एकजुटता के साथ मेले को भव्य, दिव्य और विशाल स्वरूप प्रदान करेंगे।

महादेव के चरणों में स्वयं को समर्पित करने के लिए आने वाले लाखों भक्तों और परिक्रमार्थियों को कोई असुविधा नहीं होने देंगे। शीघ्र ही प्रशासन के सहयोग से मेला क्षेत्र में सफाई, सुरक्षा, चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं को पूर्ण कराया जाएगा।
मेले में झूलों की रेट बहुत कम रखी जाएगी ताकि अधिक से अधिक आम जनता झूलों का आनंद ले सके। झूलों पर रेट लिस्ट स्पष्ट अंकित होगी। मेले के निर्विघ्न आयोजन के लिए श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति की घोषणा की गई। महेश निषाद अध्यक्ष, कुलदीप बाल्मीकि कार्यवाहक अध्यक्ष, ब्रह्मा गुप्ता व संजय श्रीवास्तव महामंत्री, निखिल गोयल कोषाध्यक्ष, पूर्व पार्षद विमल गुप्ता मेला प्रभारी, पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, पार्षद हरिओम गोयल बाबा और पार्षद पूजा बंसल को संयोजक बनाया गया। पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल तोती भाई एवं पूर्व पार्षद कुंदनिका शर्मा को मुख्य संरक्षक बनाया गया। बंगालीमल अग्रवाल, मनमोहन चावला, रमन अग्रवाल, हुकुम सिंह भारती, सुरेश बरेजा, पं. कीमती लाल शर्मा, नरेंद्र तनेजा और संतोष गुप्ता को संरक्षक चुना गया।

बैठक में इंदर डाबर, भोलानाथ अग्रवाल, कुमकुम उपाध्यक्ष, ममता सिंघल, आशा अग्रवाल, शशि गुप्ता, मनीषा भरतिया, डॉ. महेश फौजदार, मुकेश शर्मा, कपूर चंद्र रावत, मयंक खंडेलवाल, पूजा, सुधीर आर्य, प्रदीप एमआर, प्रवीन लवानिया, अनिल जैन, खेमचंद तेजानी, राजू खेमानी, अशोक कोडवानी, नरेंद्र सिंघल आर्य भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन