Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हाथाें में डांडिया ले झूमे लाेग, भजनों के साथ बॉलीवुड गीतों का लगा तड़का

Pragya News 24

Mon, Oct 23, 2023
Post views : 124
  • प्राशा डांडिया नाइट का हुआ विजय नगर स्थित स्पोटर्स बज में भव्य आयोजन

आगरा। अवसर नवरात्र का, हाथाें में डांडिया हो और संगीत की स्वरलहरियां बजने लगे तो अपने आप ही कदम थिरकने लगते हैं। विजय नगर स्थित स्पोर्ट्स बज में प्राशा डांडिया नाइट के आयोजन में गीत, संगीत और डांडिया की धूम रही।

रविवार को अष्टमी के अवसर पर प्राशा डांडिया नाइट का आयोजन किया गया था। सनातन संस्कृति थीम पर आयोजित समारोह में युवतियां और महिलाएं चनिया चोली में आयीं तो युवाओं ने भी ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुयी थी। आयोजक प्राप्ति माहेश्वरी और राज गुप्ता ने माता रानी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। सहयोगी दिव्यांश सक्सेना, अमित खत्री, सचिप पचौरी, प्रियंका भारद्वाज और गुरमित सिंह ने देवी की आरती उतारी। इसके बाद शुरू हुआ डांडिया नाइट का धमाल। सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरोवाली…हो रही जयजयकार भवन विच…जैसे भक्तिमय गीतों संग बॉलीवुड सॉन्ग मैं निकला गड्डी लेकर, नगाड़े संग ढोल बाजे आदि गीतों पर युवा देर रात तक डांस करते रहे। प्रसादी के साथ आयोजन का समापन हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन