Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सज गए मंगल कलश, हाथों में रची मेहंदी, कलश यात्रा आज

Pragya News 24

Sat, Dec 14, 2024
Post views : 69

आगरा। कल भव्य कलश यात्रा के लिए आज मंगल कलश सजाए। भक्ति भाव के साथ हाथों में राम नाम की मेहंदी रचाई। 15 दिसम्बर से सीता धाम (कोठी मीना बाजार) में प्रारम्भ होने जा रही श्रीराम कथा के तहत आज कथा स्थल पर मेहंदी उत्सव व कलश सज्जा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। 15 से 22 दिसम्बर तक प्रतिदिन संतश्री विजय कौशल जी महाराज के मुखारबिन्द से श्रीराम कथा की रसधारा बहेगी। 14 दिसम्बर को सुबह 9 बजे जयपुर हाउस स्थित चिन्ताहरण मंदिर से बैंड बाजों संग भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

मेहंदी उत्सव में श्याम नाम की मेहंदी लगाकर घूंघट में शर्माऊंगी…, हाथों में मेहंदी लगी सांवरे…, सावली सूरतिया पे बड़ो इतरावे…, चित्रकूट के घाट-घाट पर शबरी देखे बाट…, जैसे भजनों की भक्ति में हर भक्त डूबा था। मैं होली खेलन आई रे तुम कहां छुपे हो कान्हा… जैसे भजनों में भक्ति के साथ होली के रंग भी शामिल थे। सभी मंगल कलश श्रीफल, पुष्प, पीत वस्त्र व हल्दी की गांठ डालकर सजाए गए। भक्तिमय गीतों पर महिलाओं ने नृत्य भी किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रेखा अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, मधु, उषा गोयल, सुनीता फतेहपुरिया, ज्योति, सिंघम, ऋतु मित्तल, नीलू अग्रवाल, रेखा वर्मा, वंदना अग्रवाल, खुशबू, मंगलमय परिवार के महामंत्री राकेश अग्रवाल, अध्यक्ष घनश्यामदास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महावीर मंगल, मुख्य यजमान सलिल गोयल, ओपी गोयल, प्रशांत मित्तल, पीके भाई, मयंक अग्रवाल, उमेश शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, अशोक गर्ग, मुन्नालाल बंसल, विजय गोयल, निखिल गर्ग, सरजू बंसल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन