Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दुर्गा सप्तसति और देवी भागवत के मंत्रों से गूंज रहा महायज्ञ स्थल

Pragya News 24

Fri, Feb 16, 2024
Post views : 120

• महायज्ञ में गुप्त नवरात्रों की सप्तमी के दिन नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा से भी भक्तजन पहुंचे

आगरा। प्रातः छह बजे से शाम छह बजे तक शास्त्रीपुरम स्थित सुनारी में महामाई के मंत्र और जयकारे गूंज रहे हैं। गुप्त नवरात्रों के अवसर पर परम पूज्य संत श्री कीर्तिनाथ जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित महामाई के महायज्ञ में आहूति देने आज स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ नोयडा, गाजियाबाद व मथुरा के भक्तजन आहूति के लिए पहुंचे। प्रधान कुण्ड की 11 परिक्रमा लगाकर श्रीमद्भागवत का श्रवण व महारास का आनन्द लिया।

महायज्ञ का शुभारम्भ प्रतिदिन सुबह 6 बजे गायत्री वन्दना व समस्त देवी देवताओं की वन्दना के साथ प्रारम्भ हो रहा है। प्रातः 6 से 9 वन्दना के उपरान्त 9 से 12 बजे तक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मिथला, काशी, आसाम, वृन्दावन सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों से आए आचार्य 108 दुर्गासप्तसति व देवी भागवत का पाठ कर रहे हैं। प्रधान कुण्ड में 16 आचार्यों द्वारा नियमित देवी पूजन किया जा रहा है। दोपहर 2 बजे से 6 पुनः हवन के उपरान्त सध्या काल 6 बजे महामाई की आरती का समय है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल, वंदना मेड़तवाल, गुड्डा प्रधान, राहुल अग्रवाल, जयशिव छोकर, मुन्ना मिश्रा, शम्भूनाथ चैबे, मुकेश अग्रवाल, अवि गोयल, पवन भदौरिया, सुनील पाराशर, खेमसिंह पहलवान, मीना अग्रवाल, वीरेन्द्र मेड़तवाल, दिव्या मेढतवाल, सीमा गोयल, रीया आदि उपस्थित थे।

मां कामाख्या सहस्त्र चण्डी 108 कुण्डीय महयज्ञ में 18 फरवरी को संतों का विराट सम्मेलन होगा
मां कामाख्या आयोजन सेवा समिति के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि 18 फरवरी को संतों का दोपहर 12 से 2 बजे विराट सम्मेलन, सामूहिक विवाह समारोह व यज्ञोपवित (जनेऊ संस्कार) का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारत के विभिन्न धार्मित स्थलों (काशी, उज्जैन, अयोध्या, मिथिला, आसाम, वृन्दावन) के 300 से अधिक साधू संत भाग लेंगे। सनातम धर्म व संस्कृति विषय पर संवाद होगा। 20 फरवरी को महायज्ञ पूर्णाहूति, सम्मान समारोह व भंडारे का आयोजन होगा। 21 फरवरी को सभी स्थापित मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।

श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम, कल से होगी राम कथा
श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक संजय शास्त्री ने आज श्रीकृष्ण को गांधारी द्वारा दिए गए श्राप, राजा परिक्षित मोक्ष की कथा कही। अंत में आरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। रविवार से तीन दिवसीय श्रीराम का का आयोजन किया जाएगा। वहीं संध्या काल में श्रद्धालू रासलीला के माध्यम से श्रीहरि की भक्ति का आनन्द ले रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन