Thu 06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: महालक्ष्मी मंदिर परिसर में सजी “एक शाम श्याम सांवरे के नाम”…जय शंकर चौधरी के भजनों पर झूमे भक्त

Pragya News 24

Wed, Sep 4, 2024
Post views : 79
  • एक शाम सांवरे के नाम समिति द्वारा आयोजित हुआ आठवां श्रीश्याम संकीर्जन महोत्सव
  • अलौकिक श्रंगार कर छप्पन भाेग के मध्य विराजे श्याम बाबा, हुई इत्र की वर्षा
  • श्याम रसोई में देर रात तक उमड़ा आस्था का ज्वार, कोलकाता के कलाकारों ने गाए भजन

आगरा। यमुना मैया के तट पर देर रात तक श्याम बाबा के भजनों पर झूमते रहे भक्त। भगत के वश में है भगवान…. कन्हैया देखो बनिया हो गया…बाबा मेरी लाज अनमोल है, तेरे सिवा और कौन रखेगा लाज…, बारस के दिन उड़ गयी इन आंखाें से निंदिया रानी…जैसे भजनों को जब कोलकाता से आए जय शंकर चौधरी और रोहित शर्मा ने स्वर दिए तो आस्था हिलोरे मारने लगी। जो भक्त जहां खड़ा था बस वहीं झूमने लगा और मन ही मन आस्था में डूबने लगा। भक्तिमय ये दृश्य था बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव में।

बुधवार को मंदिर परिसर में एक शाम सांवरे के नाम समिति द्वारा आठवां श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव आयोजित किया गया। अलौकिक श्रंगार सौरभ अग्रवाल आगरा द्वारा करके छप्पन भोगों के मध्य बिराजे श्याम बाबा की जोत प्रज्जवलन के साथ महोत्सव आरंभ हुआ। अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि विगत सात वर्षाें से श्याम बाबा का संकीर्तन आयोजित कर रहे हैं। आयोजन की भव्यता श्याम बाबा की कृपा से हर वर्ष बढ़ती जा रही है।

कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन गायक जय शंकर चौधरी और रोहित शर्मा (जिम्मी)के समधुर स्वर में भक्तिमय भजनों से संध्या सजी। उनके साथ ही त्रिलोकी शर्मा, अनुराग बंसल, अनुज गुप्ता, अंकुश शर्मा, सोनम यादव, आन्या सिंघल आदि ने भी भजन प्रस्तुतियां दीं। भजनों के मध्य इत्र वर्षा में भक्त जमकर भीगे। इसके साथ ही श्याम रसोई में हजारों भक्तों ने सामूहिक प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर पर संरक्षक कृष्ण मुरारी सिंघल और जितेंद्र सोलंकी, अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंगद शर्मा, संयोजक हिमांशु गर्ग, महामंत्री सौरभ अग्रवाल, प्रमोद सक्सेना, गौरव वार्ष्णेय, राजेश कुमार, शुभम गर्ग, शिवम गुप्ता, सोनू गोयल, विक्की बंसल, नितिन गर्ग, धीरज मित्तल आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन